Hrithik Roshan to Start Krrish 4: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) कई महीनों से फिल्म 'वॉर 2' (War 2) की शूटिंग में व्यस्त है। इस स्पाई थ्रिलर मूवी का निर्देशन अयान मुखर्जी द्वारा किया जा रहा है। 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन के जबरदस्त एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे। मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक रोशन अप्रैल 2025 तक 'वॉर 2' की शूटिंग खत्म कर लेंगे। लेटेस्ट जानकारी के अनुसार 'वॉर 2' को खत्म करने के तुरंत बाद ऋतिक रोशन सुपरहीरो फ्रेंचाइजी 'कृष 4' (Krrish 4) पर काम शुरू कर देंगे।
'कृष 4' की शूटिंग के लिए ऋतिक रोशन ने कसी कमर
पोर्टल से जुड़े सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि 'वॉर 2' की शूटिंग अप्रैल में खत्म हो जाएगी। इस फिल्म के कुछ फाइटिंग और स्टंट्स बाकी रह गए हैं। अयान मुखर्जी अपने फैन्स को अलग एक्सपीरियंस दिलाने का कोई मौका हाथ से जाने देना नहीं चाहते हैं। 'वॉर 2' जैसी ही खत्म होगी, उसके बाद ऋतिक रोशन 'कृष 4' की शूटिंग शुरू कर देंगे। फिलहाल मेकर्स ने बाकी चीजों पर काम शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि 'कृष 4' को मुंबई के साथ-साथ यूरोप में भी शूट किया जाएगा।
ऋतिक रोशन की 'कृष 4' के निर्देशन की कमान करण मल्होत्रा संभालेंगे। करण मल्होत्रा ने ऋतिक रोशन स्टारर 'अग्निपथ' का भी निर्देशन किया था। राकेश रोशन फिल्म का निर्देशन नहीं बल्कि इसे प्रोड्यूस करेंगे। वहीं दूसरी ओर 'वॉर 2' की बात करें तो इसमें ऋतिक रोशन के साथ साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी लीड रोल में दिखाई देंगी।
