Hrithik-Jr NTR Start Shoot for War 2: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन समय फिल्म 'फाइटर' की रिलीज के बाद से सुर्खियों में बने हुए हैं। 'फाइटर' के बाद अब ऋतिक रोशन ने अपकमिंग फिल्म 'वॉर 2' (War 2) की शूटिंग शुरू करने के लिए कमर कस ली है। 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन एक बार फिर कबीर के रोल में दिखाई देंगे। 'फाइटर' के बाद अब हरकोई ऋतिक रोशन को 'वॉर 2' में वापसी करते हुए देखने के लिए बेताब हैं। बताया जा रहा है कि 'वॉर 2' की शूटिंग ऋतिक रोशन फरवरी में शुरू कर देंगी।
ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ऋतिक रोशन अपनी नेक्स्ट 'वॉर 2' की शूटिंग करने के लिए बेताब हैं। ऋतिक रोशन को एक बार फिर कैमरे के सामने देखने के लिए हरकोई इंतजार कर रहा है। फरवरी में फिल्म पर काम शुरू कर दिया जाएगा। फिल्म का पहला शेड्यूल मुंबई में होगा। 'वॉर 2' के लिए अयान मुखर्जी ने लगभग 2 महीने पहले ही ओवरसीज लोकेशन देखन ली हैं। इस समय मुंबई में 'वॉर 2' के सेट को बनाया जा रहा है।
'वॉर 2' का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ लीड रोल में जूनियर एनटीआर नजर आएंगे। बता दें 'वॉर 2' साल 2019 में आई फिल्म 'वॉर' का सीक्वल है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 475 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। 'वॉर' में ऋतिक रोशन के अपोजिट टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर नजर आए थे।
