Bigg Boss 17 Winner Munawar Faruqui get into Trouble: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 के विनर बने मुनव्वर फारुकी इन दिनों जश्न में डूबे हुए हैं। विनर बनने के बाद मानो कॉमेडियन की पार्टी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है, सिर्फ यही नहीं कंटेस्टेंट अपने फैंस के साथ भी खूब मीटअप कर रहे हैं। बिग बॉस जितने के बाद विनर मुंबई के डोंगरी इलाके में जा पहुंचे थे, लेकिन अब उनको एक मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। आखिर यर पूरा मामला है क्या जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।
बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) की ट्रॉफी घर लाने के बाद मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) अपने इलाके डोंगरी लेकर गए जो मुंबई में स्तिथ है। ऐसे में मुनव्वर के सपोर्टर भारी तादाद में डोंगरी पहुंचे और हर जगह चक्का जाम हो गया। इसी को देखते हुए मुंबई पुलिस में इलाके में धारा 144 भी लगाई ताकि भीड़ इक्कठी ना हो सके। अब मुनव्वर एक और मुसीबत में पड़ सकते हैं, दरअसल जश्न में ड्रोन का इस्तमेला किया गया रिकॉर्ड करने के लिए। ऐसे में 26 वर्षीय आयु युवा पर मुंबई पुलिस ने बिना इज्जाता लिए ड्रोन उड़ाने को लेकर एफआईआर दर्ज की।
मुंबई पुलिस कमिश्नर युसूफ पर ड्रोन को ऑपरेट करने की परमिशन न लेने और उल्लंघन करने के चलते मामला दर्ज किया गया है। अगर मुनव्वर बिना परमिशन ड्रोन कैमरा के इस्तेमाल करने में शामिल होते हैं तो उनके खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा। अब देखना ये होगा की क्या मुनव्वर की इस खुशी पर ग्रहण लगेगा या नहीं। इसी के साथ मुनव्वर ने अभिषेक कुमार, अंकिता लोखंडे,मन्नारा चोपड़ा और अरुण को हराया है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
