बॉलीवुड

Krrish 4: एक बार फिर पोस्टपोन हुई Hrithik Roshan की फिल्म, राकेश रोशन को सता रहा है इस बात का डर

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 4, 2023, 11:33 AM IST

Krrish 4 postponed: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4 (Krrish 4) पर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। ऋतिक के पिता और बॉलीवुड एक्टर राकेश रोशन ने अब कृष 4 की शूटिंग को लेकर एक बयान दिया है, जिससे ऋतिक के फैंस को बड़ा झटका लगा है।

Image

Rakesh Roshan on Krrish 4

Krrish 4 postponed: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म कृष 4 (Krrish 4) पर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। एक्टर आखिरी बार साल 2022 में फिल्म विक्रम वेधा में नजर आए थे। विक्रम वेधा ने बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन किया था, जिसके बाद फैंस ऋतिक रोशन की बड़े पर्दे पर वापसी का इंतजार कर रहे हैं। ऋतिक की फिल्म कोई मिल गया और कृष व कृष 3 काफी बड़ी हिट साबित हुई थी। जिसके बाद से ही फैंस कृष 4 का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब ऋतिक के पिता और बॉलीवुड एक्टर राकेश रोशन ने अब कृष 4 की शूटिंग को लेकर एक बयान दिया है, जिससे ऋतिक के फैंस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल कोई मिल गया को 4 अगस्त यानी आज बड़े पर्दे पर दोबारा रिलीज किया जा रहा है, इन मौके पर एक इंटरव्यू के दौरान राकेश रौशन ने कृष 4 के पोस्टपोन होने की खबर शेयर की है।

इस वजह से दोबारा पोस्टपोन हुई Krrish 4

राकेश रोशन ने बताया कि लॉकडाउन के बाद से ही फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन देख उन्हें चिंता हो रहा है, फिलहाल कृष 4 को एक साल आगे बढ़ा दिया गया है। यानी इस साल तो फिल्म की शूटिंग नहीं शुरू होने वाली है। बता दें कि ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म फाइटर के लिए भी फैंस काफी एक्साइटेड हैं। यह अगले साल जनवरी में रिलीज होने वाली है, फिल्म में दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में मौजूद हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article