ऋतिक रोशन की 'कहो ना प्यार है' का बनेगा सीक्वल, अमीषा पटेल ने बताई सच्चाई

Ameesha Patel in Kaho Naa Pyaar Hai Sequel: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने साल 2000 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कहो ना प्यार है' (Kaho Naa Pyaar Hai) से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। अब एक्ट्रेस ने इस फिल्म के सीक्वल को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Ameesha Patel in Kaho Naa Pyaar Hai Sequel: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म 'कहो ना प्यार है' (Kaho Naa Pyaar Hai) से डेब्यू किया था। साल 2000 में रिलीज हुई यह फिल्म अपने जमाने की ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था। 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 'कहो ना प्यार है' की सफलता के बाद भी मेकर्स ने इसके सीक्वल को बनाने के बारे में नहीं सोचा। ऐसे में अब अमीषा पटेल ने 'कहो ना प्यार है 2' (Kaho Naa Pyaar Hai 2) बनने पर बड़ा खुलासा किया है।

Ameesha Patel on Kaho Naa Pyaar Hai

हाल ही में अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया पर Ask Me Anything सेशन रखा था। इस दौरान अमीषा के फैन्स उनसे कई सवाल-जवाब किए। इस दौरान एक सवाल ने लोगों का ध्यान खींच। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने अमीषा पटेल ने 'कहो ना प्यार है' के सीक्वल ना बनने पर पूछा। एक्ट्रेस ने कहा कि 'कहो ना प्यार है 2' बनी तो यह फिल्म 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग लेगी।

End of Feed