बॉलीवुड

Bad Newz: 'तौबा तौबा' गाने में विक्की कौशल के डांस मूव्स को देख मंत्रमुग्ध हुए Hrithik Roshan, बोले 'स्टाइल पसंद आया...'

Hrithik Roshan on Vicky Kaushal Moves in Tauba Tauba Song: विक्की कौशल स्टारर 'बैड न्यूज' (Bad Newz) के निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म का पहला गाना 'तौबा-तौबा' रिलीज किया है। इस गाने में विक्की कौशल के किलर डांस मूव्स देखने के बाद ऋतिक रोशन ने अभिनेता की खूब तारीफ की है।

Image

Vicky Kaushal And Hrithik Roshan

Hrithik Roshan on Vicky Kaushal Moves in Tauba Tauba Song: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर विक्की कौशल की नई फिल्म 'बैड न्यूज' (Bad Newz) लगातार चर्चा में बनी हुई है। बीते दिन मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'तौबा-तौबा' रिलीज किया। इस गाने में विक्की कौशल के सॉलिड डांस मूव्स देखने के बाद हरकोई मंत्रमुग्ध रह गया। फैन्स के साथ-साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स को 'तौबा-तौबा' गाने में विक्की की परफॉर्मेंस खूब पसंद आई है। इन सेलेब्स की लिस्ट में अब ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का नाम भी जुड़ गया है। 'धूम 2' अभिनेता ने विक्की कौशल के डांस को देख तारीफों के पुल बांधे हैं।

बुधवार के दिन विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर 'तौबा तौबा' गाने पर आए ऋतिक रोशन के रिएक्शन को शेयर किया। विक्की ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में ऋतिक के कमेंट का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया और लिखा, 'यह मेरे लिए गुड नाईट है...जीवन सफल।' बैड न्यूज एक्टर ने रेड हार्ट वाली इमोजी भी शेयर की। बता दें ऋतिक रोशन ने विक्की कौशल के डांस मूव्स देखने के बाद लिखा, 'शाबाश यार, स्टाइल पसंद आया।' ऋतिक रोशन के अलावा जान्हवी कपूर ने भी 'तौबा-तौबा' गाने में ऋतिक रोशन की परफॉर्मेंस देखने के बाद तारीफ की थी। एक्ट्रेस ने कमेंट किया था कि तुमने एकदम मार डाला, तोड़ डाला, मर्डर ही कर दिया।'

Hrithik Roshan Comment on Vicky Kaushal Dance Moves in Tauba-Tauba Song

Hrithik Roshan Comment on Vicky Kaushal Dance Moves in Tauba-Tauba Song

'तौबा-तौबा' गाने को पंजाबी सिंगर करण औजला ने गया है। यह गाना लोगों को पसंद आ रहा है। अब फिल्म 'बैड न्यूज' की बात करें तो इसमें विक्की कौशल के साथ तृप्ति डिमरी, एमी विर्क और नेहा धूपिया लीड रोल में दिखाई देंगी। फिल्म का निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है। यह 19 जुलाई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article