बॉलीवुड

बेटे की ग्रेजुएशन सेरेमनी में एक्स वाइफ सुजैन खान संग नजर आए Hrithik Roshan, वीडियो हुआ वायरल

ऋतिक रोशन और सुजैन खान के बेटे रिहान ने अपनी पढ़ाई कंप्लीट कर ली है। रिहान के ग्रेजुएशन सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल फोटो में सुजैन- ऋतिक अपने बेटे के साथ खड़े हुए नजर आ रहे हैं। रिहान को ग्रेजुएशन कंप्लीट करने पर सेलेब्स बधाई दे रहे हैं।

Image

Hrithik Roshan-Suzzane Khan (credit Pic: Instagram)

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सुजैन खान (Sussane Khan) अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखते हैं। फैमिली इवेंट में ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन अक्सर अपने परिवार के साथ दिखाई देती हैं। सुजैन अपने बच्चों की ऋतिक के साथ मिलकर परवरिश कर रही हैं। ऋतिक के बेटे रिहान ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई कंप्लीट कर ली है। सुजैन ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे के ग्रेजुएशन सेरेमनी का वीडियो शेयर किया है। इस सेरेमनी में ऋतिक रोशन भी शामिल हुए थे। सुजैन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बेटे के लिए प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है।

इस सेरेमनी में साफ दिखाई दे रहा था कि ऋतिक और सुजैन अपने बेटे के सबसे बड़े चीयर लीडर्स थे। सुजैन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, हम कहां जा रहे हैं कोई नहीं जानता है। लेकिन मुझे कहना होगा कि मैं अपने रास्ते पर हूं.. 'बधाई हो मेरे बेटे.. तुम अनुग्रह और ताकत के प्रतीक हो। मैं हर दिन आपसे सीखती हूं। आपकी मां होने पर मुझे गर्व है।

सुजैन और ऋतिक बेटे के ग्रेजुएशन सेरेमनी में साथ हुए शामिल

वीडियो को शुरुआत सुजैन और उनके बेटे के साथ होती है जिसमें दोनों साथ में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद वीडियो में स्टार किड ग्रेजुएशन सेरेमनी में हिस्सा लेते हुए नजर आ रहे हैं। खास बात देखने को मिली स्टेज पर जाने से पहले रिहान अपने छोटे भाई से गले मिलते हैं। इसके आगे अगली फोटो में ऋतिक और सुजैन अपने बेटे के साथ खुशी से पोज दे रहे हैं। दोनों के चेहरे पर चमक है। परिवार की ये फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। रिहान को रवीना टंडन, अरसलान गोनी समेत कई सेलेब्स ने बधाई दी है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article