Hrithik Roshan के दिलोदिमाग पर छा गई '12th Fail', विक्रांत मैसी की तारीफ करते हुए किया पोस्ट

Hrithik Roshan Praise 12th Fail: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने अब विक्रांत मैसी और मेधा शंकर की फिल्म '12वीं फेल' देख ली है। इस फिल्म को देखने एक के बाद ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ करते हुए कहा कि '12वीं फेल' ने उन्हें कई मायनों में प्रेरित किया है।

Hrithik Roshan Like 12th Fail: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी की कुछ महीनों पहले रिलीज हुई फिल्म '12वीं फेल' को ऑडियंस बार-बार देखने के बाद इसकी तारीफ कर रही है। शायद ही ऐसा कोई इंसान हो जिसे यह फिल्म पसंद ना आई हो। हरकोई '12वीं फेल' (12th Fail) में विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की एक्टिंग का कायल हो गया है। इतना ही बॉलीवुड सेलेब्स ने भी '12वीं फेल' को खूब पसंद किया और इसकी तारीफ भी की। थोड़ी देर से ही सही लेकिन अब बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने भी '12वीं फेल' देखने के बाद विक्रांत मैसी के लिए एक प्यारा सा नोट शेयर किया है।

Vikrant Massey and Hrithik Roshan

ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से विक्रांत मैसी और मेधा शंकर स्टारर फिल्म '12वीं फेल' के लिए दिल को छू लेने वाला पोस्ट साझा किया। 'फाइटर' एक्टर ने अपने पोस्ट में कहा कि उन्होंने '12वीं फेल' देखी ली है और इस फिल्म ने उन्हें कई मायनों में प्रेरित किया। उन्होंने इस शानदार फिल्म के लिए निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा को धन्यवाद दिया। फिल्म में विक्रांत मैसी के अभिनय की भी जमकर तारीफ की।

End of Feed