बॉलीवुड

नानू नहीं मामू के जबरा फैन हैं Agastya Nanda, कहा-उनकी फिल्मों को देखकर ही....

Agastya Nanda Interview : उन्होंने अपनी फिल्म की तैयारी के बारे में भी चर्चा की। बातचीत के दौरान अगस्त्य ने कहा कि वे बिग बी अमिताभ( Amitabh Bachchan) नहीं बल्कि अपने मामा अभिषेक बच्चन( Abhishek Bachchan) के फैन हैं।

Image

Agastya Nanda

Agastya Nanda Interview : बॉलीवुड के फेमस स्टार किड और अमिताभ बच्चन( Amitabh Bachchan) के नाती अगस्त्य नंदा( Agastya Nanda) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'इक्कीस' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। स्टार श्रीराम राघवन( Sriram Raghvan) की फिल्म से अगस्त्य बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। हाल ही में इंटरव्यू के दौरान अगस्त्य ने बताया कि वह अपने नाना अमिताभ बच्चन नहीं बल्कि मामा अभिषेक बच्चन के फैन हैं। इसके पीछे उन्होंने खास वजह भी बताई, आइए आपको बताते हैं अगस्त्य ने क्या कहा

अगस्त्य नंदा( Agastya Nanda) ने अपने इंटरव्यू के दौरान अपकमिंग फिल्म और 'दी आर्चीज' को लेकर खुलकर बात की, उन्होंने अपनी फिल्म की तैयारी के बारे में भी चर्चा की। बातचीत के दौरान अगस्त्य ने कहा कि वे बिग बी अमिताभ( Amitabh Bachchan) नहीं बल्कि अपने मामा अभिषेक बच्चन( Abhishek Bachchan) के फैन हैं। वह अभिषेक बच्चन की फिल्में देखकर बड़े हुए हैं इसलिए उनके ऊपर मामा का प्रभाव ज्यादा है। उनकी फिल्म धूम देखकर ही मुझे बाइक चलाने का मन का हुआ था। मैंने पहले भी और अब भी उनका ही डाई हार्ड फैन हूँ। बल्कि मेंरे नाना हमारी पीढ़ी से बहुत बड़े हैं उनकी फिल्में बहुत कम प्रभाव डाल पाई है मैं उनको अपने नाना के तौर पर देखता हूँ चाहे दुनिया उनकी कितनी बड़ी फैन हो वह मेरे नाना ही हैं।

बताते चले कि हाल ही में अगस्त्य को फिल्म 'दी आर्चीज' में देखा गया था। जिसमें वह सुहाना खान( Suhana Khan) और खुशी कपूर( Khushi Kapoor) के साथ नजर आए थे। अब वह श्रीराम राघवन की फिल्म इक्कीस में नजर आने वाले हैं। वह फिल्म को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article