Hrithik Roshan ने GF सबा आजाद और दोनों बेटों के साथ मनाया क्रिसमस, ऋहान और ऋदान को निहारते रह गए लोग

Hrithik Roshan Christmas 2024 Celebration: ऋतिक रोशन ( Hrithik Roshan) ने अपनी गर्लफ्रेंड सबा और पूरे परिवार के साथ क्रिसमस मनाया। ऋतिक की बहन पश्मीना रोशन ने इंस्टाग्राम पर परिवार के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की है।

Hrithik Roshan Christmas 2024 Celebration: दुनियाभर में कल रात से ही क्रिसमस की धूम मची हुई है। आम इंसान से लेकर सिनेमा जगत के स्टार्स तक हर कोई क्रिसमस पर पार्टी कर रहा है। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन( Hrithik Roshan) ने भी अपनी क्रिसमस पार्टी की कुछ झलक फैंस के साथ शेयर की हैं। ऋतिक रोशन ने अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद( Saba Azad) और दोनों बेटों के साथ क्रिसमस ईव पार्टी की। इस पजामा पार्टी में घर के अन्य सदस्य भी शामिल हुए। आइए आपको दिखाते हैं इसकी कुछ झलकियां

Hrithik Roshan Christmas 2024 Celebration

ऋतिक रोशन ( Hrithik Roshan) ने अपनी गर्लफ्रेंड सबा और पूरे परिवार के साथ क्रिसमस मनाया। ऋतिक की बहन पश्मीना रोशन ने इंस्टाग्राम पर परिवार के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद के कंधों पर हाथ रखे खड़े हैं। वॉर 2 के अभिनेता ने चप्पल, टोपी और चश्मे के साथ लाल और काले रंग का चेकर्ड नाइट सूट पहना था। सबा का पजामा भी लाल रंग का था जिस पर छोटे-छोटे सफ़ेद दिल बने हुए थे। उसने इसे सांता कैप के साथ पेयर किया। यह जोड़ा कैमरे के सामने मुस्कुराता हुआ दिखाई दिया।

End of Feed