Hrithik Roshan ने GF सबा आजाद और दोनों बेटों के साथ मनाया क्रिसमस, ऋहान और ऋदान को निहारते रह गए लोग
Hrithik Roshan Christmas 2024 Celebration: ऋतिक रोशन ( Hrithik Roshan) ने अपनी गर्लफ्रेंड सबा और पूरे परिवार के साथ क्रिसमस मनाया। ऋतिक की बहन पश्मीना रोशन ने इंस्टाग्राम पर परिवार के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की है।
Hrithik Roshan Christmas 2024 Celebration
Hrithik Roshan Christmas 2024 Celebration: दुनियाभर में कल रात से ही क्रिसमस की धूम मची हुई है। आम इंसान से लेकर सिनेमा जगत के स्टार्स तक हर कोई क्रिसमस पर पार्टी कर रहा है। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन( Hrithik Roshan) ने भी अपनी क्रिसमस पार्टी की कुछ झलक फैंस के साथ शेयर की हैं। ऋतिक रोशन ने अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद( Saba Azad) और दोनों बेटों के साथ क्रिसमस ईव पार्टी की। इस पजामा पार्टी में घर के अन्य सदस्य भी शामिल हुए। आइए आपको दिखाते हैं इसकी कुछ झलकियां
ऋतिक रोशन ( Hrithik Roshan) ने अपनी गर्लफ्रेंड सबा और पूरे परिवार के साथ क्रिसमस मनाया। ऋतिक की बहन पश्मीना रोशन ने इंस्टाग्राम पर परिवार के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद के कंधों पर हाथ रखे खड़े हैं। वॉर 2 के अभिनेता ने चप्पल, टोपी और चश्मे के साथ लाल और काले रंग का चेकर्ड नाइट सूट पहना था। सबा का पजामा भी लाल रंग का था जिस पर छोटे-छोटे सफ़ेद दिल बने हुए थे। उसने इसे सांता कैप के साथ पेयर किया। यह जोड़ा कैमरे के सामने मुस्कुराता हुआ दिखाई दिया।
कपल के साथ ऋतिक रोशन के दोनों बेटे ऋहान और ऋदान खड़े हैं।अन्य लोगों के साथ सभी पोज दे रहे हैं। इस तस्वीर में फैंस की निगाहें उनके बेटों पर टिक गई जो अपने पापा की ही तरह बेहद स्मार्ट लग रहे हैं। लोगों ने कॉमेंट सेक्शन में पूछना शुरू कर दिया कि ये दोनों इतनी जल्दी कैसे बड़े हो गए। फैंस इस फैमिली फोटो पर प्यार लूटा रहे हैं और नजर उतार रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बॉलीवुड (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
अर्चना वशिष्ठ ,पिछले दो साल से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं । टाइम्स नाउ नवभारत से बतौर इन्टर्न सीखने के बाद इसी संस्थान में कॉपी एडिटर के तौ...और देखें
Bigg Boss 18 Finale: ईशा सिंह के बाद यह सदस्य हुआ घर से आउट, लोगों ने कहा-' इसका तो पता था.....
Bigg Boss 18 Finale Live Streaming: ईशा सिंह के बाद एक और कंटेस्टेंट हुआ बाहर, कांच की तरह चूर हुआ विजेता बनने का सपना
Bigg Boss 18: ट्रॉफी पाने की रेस से सबसे पहले कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता, फिनाले में आकर चूर हुआ जीत का सपना
Bigg Boss 18: सलमान खान के चक्कर में बगैर शूटिंग किये सेट से लौटे अक्षय कुमार, लाख बुलाने पर भी नहीं गए वापिस
विवेक ओबेरॉय को सताई सैफ अली खान की चिंता, जिगरी दोस्त को बताया बहादुर, डॉक्टर्स की टीम को सराहा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited