बॉलीवुड

गर्लफ्रेंड Saba Azad संग मूवी डेट पर निकले Hrithik Roshan, झूठी निकली कपल के ब्रेकअप की खबर

Hrithik Roshan and Saba Azad Spotted Together: ऋतिक रोशन और सबा आजाद साथ में स्पॉट हुए। पिछले कुछ समय से दोनों के ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में थी। हर जगह पर ऋतिक अकेले ही नजर आ रहे थे। अब दोनों को साथ में देखकर फैंस बेहद खुश हैं। कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

Hrithik Roshan and Saba Azad (credit Pic: Instagram)

Hrithik Roshan and Saba Azad Spotted Together: ऋतिक रोशन और सबा आजाद की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। पिछले कुछ समय से दोनों साथ में नजर नहीं आए थे। अंबानी की पार्टी में ऋतिक अकेले ही स्पॉट हुए थे। फराह खान के घर पर भी ऋतिक अपनी मां के साथ पहुंचे थे। इतना ही नहीं सबा आजाद के सॉन्ग को भी ऋतिक ने प्रमोट नहीं किया था। इसके बाद से दोनों के ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में थी। सोशल मीडिया पर यूजर्स का दावा था कि दोनों अब अलग हो चुके हैं। अब कपल साथ में स्पॉट हुआ है। दोनों साथ में मूवी डेट पर गए थे। कपल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

कपल वीडियो में साथ में सिनेमाघर के बाहर दिखाई दे रहा है। सबा इस दौरान ऋतिक का हाथ थामे हुए नजर आ रही हैं। दोनों कैजुअल लुक में नजर आए। ऋतिक और सबा ने अपने चेहरे को मास्क से कवर किया हुआ था। दोनों को साथ में देखकर फैंस बेहद खुश है।

ऋतिक-सबा साथ में हुए स्पॉट

अब लोगों का कहना है कि दोनों का ब्रेकअप नहीं हुआ है। एक यूजर ने लिखा, लोग बात करने लगे तो अब साथ नजर आए। दूसरे यूजर ने लिखा, मुझे लगा ऋतिक फिर अकेला हो गया। सबा और ऋतिक हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट करते हुए नजर आते हैं। ऋतिक और सबा ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। ऋतिक ने साल 2014 में पत्नी सुजैन खान से तलाक लिया था। दोनों अपने बच्चों की साथ में परवरिश करते हैं। सुजैन इस समय अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। ऋतिक और सुजैन अपनी-अपनी लाइफ में मूव ऑन कर चुके हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article