Housefull 5 की शूटिंग साल 2024 के इस महीने होगी शुरू, Akshay Kumar संग ये एक्टर आएंगे नजर

Housefull 5 Shooting Start Date: फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला की फिल्म हाउस्फुल 5 की शूटिंग को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2024 के इस महीने से शुरू होगी, जानिए पूरी डिटेल्स इस खास रिपोर्ट में।

Housefull 5 Shooting Start Date: फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला की हाउसफुल फ्रैन्चाइज़ को लेकर कोई ना कोई खबर आती रहती हैं, सिर्फ यही नहीं फिल्म स्टारकास्ट भी सुर्खियों में रहती है। इसी के साथ मेकर्स ने फैसला कर लिया है की फिल्म का पांचवां भाग भी आने वाला है, जिसकी स्क्रिप्ट और कास्ट फाइनल हो चुकी है। ऐसे में अब खबर आई है साल 2024 के इस महीने से शूटिंग शुरू होने वाली है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए फिल्म कब, कहाँ और किन एक्टर्स संग शुरू होने जा रही है।

Housefull 5 Shooting Start Date

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म हाउसफुल 5 (Housefull 5) की शूटिंग साल 2024 के अगस्त महीने में शुरू होगी। इसी के साथ यूके में फिल्म की पहली भाग की शूटिंग शुरू होगी बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और रितेश देशमुख (Ritesh Deshmukh) के साथ होगी। फिलहाल अभी फिल्म की कास्टिंग जारी है लेकिन दो बड़े चेहरे पहले से ही लिस्ट में हैं। कहा जा रहा है की हाउसफुल 5 को बजट, कास्टिंग और कंटेंट के मोर्चे पर सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी माना जा रहा है।

End of Feed