बॉलीवुड

Housefull 5: अक्षय कुमार की कॉमेडी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनेंगे Jackie Shroff, संजू बाबा संग शेयर करेंगे ऑनस्क्रीन स्पेस

Jackie Shroff in Housefull 5: एंटरटेनमेंट की दुनिया से अब जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'हाउसफुल 5' (Housefull 5) में अब इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) की एंट्री हो गई है। फिल्म में अब जैकी श्रॉफ के साथ संजय दत्त की जोड़ी बनेगी।

Image

jackie Shroff and Sanjay Dutt

Jackie Shroff in Housefull 5: बॉलीवुड इंडस्ट्री की कॉमेडी फ्रेंचाइजी की 5वीं किस्त यानी 'हाउसफुल 5' (Housefull 5) का इंतजार फैन्स बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। 'हाउसफुल 4' की सफलता के बाद अब निर्माताओं ने इसके अगले पार्ट पर काम शुरू कर दिया है। 'हाउसफुल 5' की तैयारियों के बीच अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक फिल्म में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) की एंट्री हो गई है। निर्माताओं को यकीन है कि फिल्म में जैकी श्रॉफ की एंट्री होने से 'हाउसफुल 5' में एक नया फ्लेवर एड हो जाएगा।

'हाउसफुल 5' में हो गई जैकी श्रॉफ की एंट्री

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बन रही फिल्म 'हाउसफुल 5' के लिए निर्माताओं ने जैकी श्रॉफ को फाइनल कर लिया है। इस फिल्म में संजय दत्त को भी मेकर्स ने ऑनबोर्ड लिया हुआ है। 'खलनायक' और 'कारतूस' जैसी फिल्मों में काम क्र चुकी जैकी श्रॉफ और संजय दत्त की जोड़ी एक बार फिर बड़े परदे पर 'हाउसफुल 5' में धमाल मचाती दिखाई देगी। दोनों की कॉमिक टाइमिंग को देखने के लिए फैन्स भी बेकरार हैं।

तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'हाउसफुल 5' में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म में फरदीन खान, कृति खरबंदा, नोरा फतेही और पूजा हेगड़े को भी मेकर्स ने कॉमेडी फ्रेंचाइजी के 5वें पार्ट में कास्ट किया है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी। उम्मीद है कि मेकर्स इसे अगले साल बड़े परदे पर रिलीज कर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article