Homebound At Oscars 2026: ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जाह्नवी कपूर की नई फिल्म 'होमबाउंड' का ट्रेलर हाल ही में मेकर्स ने जारी किया था। इस मूवी के ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक नीरज घेवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'होमबाउंड' को आधिकारिक तौर पर 2026 में होने वाले 98वें अकादमी पुरस्कारों में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर केटेगरी के लिए भारत की ओर से ऑफिशियल एंट्री के लिए चुना गया है। 'होमबाउंड' (Homebound) को ऑस्कर 2026 में एंट्री मिलने के बाद करण जौहर और नीरज घायवान ने अपनी खुशी जाहिर की है।
IMDb
करण जौहर ने जाहिर की खुशी
ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'होमबाउंड' का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के तहत किया गया है। इस मूवी को ऑस्कर 2026 में एंट्री मिलने के बाद करण जौहर ने एक आधिकारिक बयान में आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'हम बेहद सम्मानित और हम्बल फील कर रहे हैं कि होमबाउंड को अकादमी अवॉर्ड्स में भारत की ओर से ऑफिशियल एंट्री मिली है। नीरज घेवन की मेहनत दुनिया भर के लाखों दिलों में जगह जरूर बनाएगी।'
डायरेक्टर नीरज ने कही ये बात
इस खबर से फिल्म के डायरेक्टर नीरज घेवन सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा,' मुझे बहुत गर्व है कि होमबाउंड को ऑस्कर के लिए भारत की ओर से चुना गया। यह फिल्म हमारे देश और लोगों के प्यार को दिखाती है और उस घर की भावना को बताती है जो हम सबका है। हमारी स्टोरी को दुनिया तक ले जाना और सिनेमा के सबसे बड़े मंच पर भारत का नाम रोशन करना गर्व की बात है। मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं।'
