Hindu Janajagruti Samiti on Ramayana Movie: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म रामायण (Ramayana) रिलीज के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म की कमाई के साथ-साथ इसके कुछ सीन और किरदारों को लेकर भी बहस छिड़ी हुई है। अब इस मामले में हिंदू जनजागृति समिति ने कड़ी आपत्ति जताई है। समिति का आरोप है कि फिल्म में महर्षि वाल्मीकि की रामायण की मूल कथा से बदलाव किए गए हैं। संगठन ने फिल्म को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए दर्शकों से इसे नहीं देखने की अपील की है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
'रावण का महिमामंडन, राम-लक्ष्मण का अपमान', रणबीर कपूर-यश की 'रामायण' पर लगे गंभीर आरोप, दूसरे पार्ट को लेकर भी चेतावनी (Image Source: Ramayana Movie)
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:'क्या बदतमीजी है...'- Sharad Kapoor की मजबूरी का उठाया फायदा, वीडियो के लिए जबरन पैसे देकर लिए वापस
फिल्म को बायकॉट करने की उठी मांग
एक्टर रणबीर कपूर और यश की फिल्म रामायण एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह एक विवाद है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। द फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के हिंदू संगठनों ने फिल्म रामायण पर आपत्ति जताई है। उनका आरोप है कि फिल्म में 'क्रिएटिव फ्रीडम' के नाम पर कई ऐसे सीन दिखाए गए हैं, जो महर्षि वाल्मीकि द्वारा लिखी गई मूल कहानी को बदलते हैं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि नितेश तिवारी की इस फिल्म में कथित तौर पर रावण का महिमामंडन किया गया है और महाकाव्य की कई अहम घटनाओं को बदल दिया गया है। उनका ये भी आरोप है कि लक्ष्मण को गलत तरीके से दिखाया गया है, जबकि भगवान राम और लक्ष्मण को ऐसे अंदाज में पेश किया गया है, जो उनकी वीरता के खिलाफ है। हिंदू जनजागृति समिति (HJS) ने कहा कि रामायण करोड़ों हिंदुओं के लिए गहरी धार्मिक अहमियत रखती है। हालांकि, संगठन के मुताबिक, फिल्म में 'कम्युनिस्ट' एजेंडे को बढ़ावा मिलता नजर आ रहा है। संगठन ने हिंदुओं से इस फिल्म का बहिष्कार करने की अपील भी की है।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Teri Sexy Beauty: 'हीरो बनने की सनक...' Sona Mahapatra ने Salman Khan की सिंगिंग का उड़ाया मजाक
हिंदू जनजागृति समिति ने CBFC पर उठाए सवाल
'रामायण' को लेकर चल रहे विवाद के बीच केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) भी निशाने पर आ गया है। HJS के राज्य संयोजक सुनील घनवट ने आरोप लगाया कि CBFC अक्सर दूसरे समुदायों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करता है, लेकिन हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को नजरअंदाज कर देता है। उन्होंने 'मैसेंजर ऑफ गॉड' (Messenger of God), 'द दा विंची कोड' (The Da Vinci Code) और 'कमाल धमाल मालामाल' (Kamal Dhamaal Malamaal) का उदाहरण देते हुए सवाल किया कि सभी फिल्मों के लिए एक जैसे नियम क्यों नहीं अपनाए जाते। उन्होंने सवाल किया, 'सेंसर बोर्ड हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को लेकर इतना असंवेदनशील क्यों है? हम यही सवाल उठाना चाहते हैं।' HJS ने जिन सीन पर आपत्ति जताई है, उनमें रावण को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में दिखाना शामिल है, जो गरीबों को सोने के घर तोहफे में देकर उनकी मदद करता है। इसके अलावा, भगवान राम और लक्ष्मण को रावण की सेना से भागते हुए और सीता को राक्षसों से लड़ते हुए दिखाने पर भी संगठन ने नाराजगी जताई है। संगठन ने उस सीन पर भी आपत्ति जताई, जिसमें रावण शूर्पणखा के पति विद्युत्जिह्व की हत्या कर देता है। आरोप है कि उसने एक नौकरानी को परेशान किया था।
मेकर्स ने नहीं दिया जवाब
हिंदू संगठनों की ओर से उठाई गई ताजा आपत्तियों पर फिल्म के मेकर्स ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। इससे पहले, सीता के राक्षसों से लड़ने वाले काफी चर्चा में रहे सीन का बचाव करते हुए डायरेक्टर नितेश तिवारी ने साफ किया था कि ये सीन वाल्मीकि की रामायण के बजाय दूसरी वैकल्पिक और क्षेत्रीय साहित्यिक परंपराओं पर आधारित है।
