Vipin Reshammiya dies at 87 : बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर हिमेश रेशमिया को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि हिमेश के पिता और मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर विपिन रेशमिया की मौत हो गई है। 87 साल की उम्र में हिमेश के पिता ने आखिरी सांस ली है। रिपोर्ट्स की मानें तो कई दिनों से हिमेश के पिता कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती थे। बता दें कि हिमेश रेशमिया पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। पिता की मौत से हिमेश को जोर का झटका लग गया है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं विपिन रेशमिया का अंतिम संस्कार कब होगा।
बॉलीवुड
Himesh Reshammiya Father Death: हिमेश रेशमिया पर टूटा दुखों का पहाड़, नहीं रहे सिंगर के पिता
- Authored by: कुमार सरस
- Updated Sep 19, 2024, 08:53 AM IST
