Suniel Shetty on Akshay Kumar- Paresh Rawal Controversy: बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) इन दिनों काफी चर्चा में है। इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। लेकिन इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर ने सबको चौंका दिया था। जब परेश रावल (Paresh Rawal) ने अचानक फिल्म छोड़ दी थी, जिसके बाद अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने उन पर 25 करोड़ रुपये का मुकदमा ठोक दिया। इस विवाद ने सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) को भी हैरान कर दिया था। इन सब के बीच अब सुनील शेट्टी की नया इंटरव्यू सामने आ रहा है। सुनील शेट्टी ने परेश रावल और अक्षय कुमार के बीच के विवाद पर चुप्पी तोड़ी है।
सुनील शेट्टी ने कही ये बात
फिल्म हेरा फेरी 3 स्टार सुनील शेट्टी एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। मिड-डे (Mid-Day) को दिए इंटरव्यू में कहा कि परेश रावल और अक्षय कुमार के बीच का झगड़ा खत्म हो गया है और ये सिर्फ उनकी आपसी समझ और प्यार की वजह से हुआ। उन्होंने बताया, 'मैंने बस इतना कहा था कि आपस में बात कर लो एक दूसरे से, दुनिया को अपने बीच न आने दो।' सुनील शेट्टी ने इस रिश्ते को वापस पटरी पर लाने का क्रेडिट नहीं लिया, बल्कि कहा परेश रावल और अक्षय कुमार की समझदारी को इसका श्रेय दिया। सुनील शेट्टी के इस इंटरव्यू के बाद साफ हो गया है कि अब अक्षय कुमार और परेश रावल के बीच कोई विवाद नहीं है। सुनील शेट्टी का ये इंटरव्यू सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
कब रिलीज होगी फिल्म
'हेरा फेरी 3' में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल अपनी पुराने रोल में नजर आएंगे। प्रियदर्शन (Priyadarshan) के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है। सुनील शेट्टी के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
