Hema Malini Perform in Ram Mandir: बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। ऐसे में उन्होंने बॉलीवुड के बाद पॉलिटिक्स को अपना प्रोफेशन बना लिया है, इसी के साथ वो अपने नृत्य को भी साथ लेकर चलती है। अभी हाल ही में एक्ट्रेस से जुडी एक खबर सामने आ रही है की राम मंदिर के उद्घाटन में वो स्पेशल परफॉरमेंस देने वाली हैं। जानिए क्या है ये पूरी खबर इस खास रिपोर्ट में।
जल्द ही भारत को उनके प्यार राम का भव्य मंदिर मिलने वाला है, जिसकी तैयारी जोरों शोरों से हो रही है। 22 जनवरी को मंदिर का उद्घाटन होगा जिसमें तमाम नेता और बॉलीवुड स्टार्स को न्योता भेजा गया है। इसी के साथ एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) इस आयोजन में रामायण से जुड़ा एक नृत्य पेश करेंगी। इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि जय श्री राम। मैं पहली बार अयोध्या आ रही हूं और वह भी उस वक्त जब राम लला के मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है, जिसका कई सालों से लोगों को इंतजार था।
उन्होंने आगे बताया कि, इस शुभ अवसर पर, वह और उनकी टीम 17 जनवरी, 2024 को शाम 7 बजे अयोध्या में रामायण पर आधारित एक नृत्य नाटिका का प्रदर्शन करेगी। ऐसे में ये जान सभी इस परफॉरमेंस के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हो गए हैं। बॉलीवुड के तमाम स्टार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर से स्टार्स को आमंत्रित किया गया है।
