'Heeramandi' में बेटी सोनाक्षी को देख Shatrughan Sinha ने कहा, 'वो भी माधुरी-ऐश्वर्या की तरह लोगों के दिलों पर...'

Shatrughan Sinha on Sonakshi Sinha in Heeramandi: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) को आने वाले दिनों में संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की अपकमिंग सीरीज 'हीरामंडी' (Heeramandi) में देखा जाएगा। इस सीरीज में काम करने को लेकर सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने बड़ा बयान दिया है।

Shatrughan Sinha on Sonakshi Sinha in Heeramandi: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) इन दिनों अपकमिंग सीरीज 'हीरामंडी' (Heeramandi) को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। यह बॉलीवुड के माहूर निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जो जल्द ही लोगों के बीच दस्तक देगा। संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी' में सोनाक्षी सिन्हा के काम करने को लेकर पिता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने बड़ा खुलासा किया है। जूम से बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने बतया की जिस तरह ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित और रानी मुखर्जी ने भंसाली के सिनेमा से लोगों के दिलों पर राज किया है, ऐसा ही असर सोनाक्षी सिन्हा भी डालेंगी।

Shatrughan Sinha-Sonakshi Sinha

सोनाक्षी सिन्हा के 'हीरामंडी' में काम करने पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि हर हीरोइन का संजय लीला भंसाली के साथ काम करने का सपना होता है। मुझे गर्व है कि सोनाक्षी को यह प्रोजेक्ट मिला। मुझे विश्वास है कि ऐश्वर्या, माधुरी और रानी की तरह ही सोनाक्षी भी मिस्टर भंसाली के सिनेमा से लोगों के दिलों पर राज करने में कामयाब रहेंगी। मैंने अभी तक 'हीरामंडी' नहीं देखी है। मुझे विश्वास ने संजय लीला भंसाली ने आउट ऑफ द वर्ल्ड जाकर कुछ नया करने की कोशिश की है, जैसा वो हमेशा करते आए हैं।

End of Feed