Silaa: हर्षवर्धन राणे की मूवी का धांसू पोस्टर हुआ रिलीज, योद्धा के अवतार में खून से लथपथ आए नजर

Silaa Motion Poster: सनम तेरी कसम फेम एक्टर हर्षवर्धन राणे की अपकमिंग मूवी सिला का नया पोस्टर रिलीज हुआ है। इस न्यू पोस्टर में एक्टर दमदार नजर आ रहे हैं। फिल्म का पोस्टर देखने के बाद फैंस इसकी रिलीज का वेट नहीं कर पा रहे, आइए इस पोस्टर पर एक नजर डालते हैं।

Silaa Motion Poster: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे( Harshvardhan Rane) की अपकमिंग मूवी "सिला"( Silaa) का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म में हर्षवर्धन एकदम खूंखार अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म का ये मोशन पोस्टर काफी दमदार दिखाई दे रहा है। सिला में एक्टर विराट के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म का पोस्टर काफी मजेदार लग रहा है जिसे देखकर फैंस फिल्म की कहानी जानने के लिए बेताब हैं। आइए इस पोस्टर पर एक नजर डालते हैं

Silaa Movie Poster

Image Source: Taran Adarsh x Handle

हर्षवर्धन राणे( Harshvardhan Rane) की मूवी सिला( Silaa) का नया सोलो पोस्टर रिलीज हुआ है। विराट के रूप में हर्षवर्धन राणे 'सिला' का नया पोस्टर जारी... मोशन पोस्टर लॉन्च के बाद, टीम सिला ने अब पहला सोलो पोस्टर जारी किया है, जिसमें मुख्य अभिनेता हर्षवर्धन राणे विराट की भूमिका में हैं। इस फिल्म को ओमंग ने डायरेक्टर किया है यह एक रोमांटिक-एक्शन ड्रामा मूवी है, जिसका अंदाजा फिल्म के पोस्टर से ही लगाया जा सकता है। पोस्टर में हर्षवर्धन एक योद्धा के रूप में दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथ में हथियार है और वह खून से सने हुए हैं। हर्षवर्धन के साथ फिल्म में सादिया खतीब लीड रोल करती नजर आएगी।

End of Feed