Ajay Devgn’s 'Son Of Sardaar 2': बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' (Son of Sardaar 2) का ट्रेलर 11 जुलाई को रिलीज होने वाला है। फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने से दो दिन पहले अजय देवगन ने फैन्स को बड़ा सरप्राइज देते हुए नया पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर ने फैन्स को बेताबी को और बढ़ा दिया है। कुछ दिनों पहले मेकर्स ने 'सन ऑफ सरदार 2' का टीजर जारी किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। पोस्टर शेयर करते हुए अजय देवगन ने मजेदार कैप्शन भी दिया है।
'सन ऑफ सरदार 2' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का न्यू पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में पूरी स्टारकास्ट नजर आ रही है। अजय देवगन ने कैप्शन देते हुए लिखा, 'पाजी! 2 दिन बाद 'इम्पॉसिबल' की भी लगेगी क्लास। सन ऑफ सरदार 2 का ट्रेलर 11 जुलाई को आएगा। फिल्म सिनेमाघरों में 25 जुलाई को पहुंचेगी।'
विजय कुमार अरोड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' साल 2012 में आई 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल है। इस मूवी में अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर नजर आएंगो। फिल्म में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आने वाली है। 'सन ऑफ सरदार 2' में अजय देवगन और मृणाल ठाकुर के अलावा रवि किशन, संजय मिश्रा और मुकुल देव सहित कई कलाकार नजर आएंगे। बताते चलें मुकुल देव की यह आखिरी फिल्म है। कुछ ही दिनों पहले उनका निधन हुआ था। यह फिल्म 25 जुलाई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
