दिग्गज फुटबॉलर डेविड बेकहम हाल ही में भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप का पहला सेमी फाइनल मैच देखने के लिए मुंबई आए थे। सोनम कपूर और उनके पति आनंद अहूजा ने डेविड के लिए डिनर पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। इस पार्टी में सोनम के भाई हर्ष वर्धन कपूर भी शामिल हुए थे। हर्ष वर्धन ने डेविड के साथ सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर की थी। इस फोटो के शेयर करने के बाद हर्ष वर्धन को जमकर ट्रोल किया गया। एक्टर ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।
हर्ष वर्धन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, चूंकि उस पार्टी में मैं ही एकमात्र ऐसा व्यक्ति था जिसने उनके सभी मैच देखे थे। मैंने उनके खेल और करियर को फॉलो किया। ऐसे में मुझे लगा कि उनके साथ एक फोटो लेनी चाहिए। जैसे सभी लोगों ने फोटो शेयर की है वैसे ही मैंने भी की है।
हर्ष वर्धन कपूर ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
डेविड बेकहम संग हर्ष वर्धन को देखकर यूजर्स उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा, 'उसने ये नहीं पूछा कि तू कौन है'। हर्ष वर्धन ने यूजर को करारा जवाब देते हुए लिखा, भाई वो मेरे घर आए हैं... तू कौन है। यूनिसेफ के गुडविल एंबेसडर के रूप में डेविड बेकहम मुंबई तीन दिन के दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने कई हाई प्रोफाइल पार्टी में हिस्सा लिया। वर्क फ्रंट की बात करें तो हर्ष वर्धन अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में नजर आएंगे।
