विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) से पहले हरलीन सेठी (Harleen Sethi) को डेट किया था। हरलीन ने विक्की का साथ उनके स्ट्रग्ल के समय में दिया था। लोगों का कहना था कि हरलीन और विक्की के बीच मे कैटरीना की वजह से दूरियां आई थी। लेकिन ये सच नहीं है। विक्की अपने करियर में आगे बढ़ रहे थे। लेकिन हरलीन पीछे रह गई। इसके बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और दोनों का ब्रेकअप हो गया। हरलीन ने हाल ही इंटरव्यू दिया है। एक्ट्रेस ने बताया कि वो विक्की कौशल की गर्लफ्रेंड के अलावा भी बहुत कुछ है।
Harleen Sethi-Vicky Kaushal (credit Pic: Instagram)
विक्की कौशल को लेकर फूटा गुस्सा
हरलीन ने कहा कि मेरे इंस्टाग्राम बायो में आई एम लिखा हुआ है। मैंने इसके आगे कुछ नहीं लिखा है। आई एम का मतलब है कि मैं स्ट्रांग वूमन हो। मैं बहुत ही मेहनती हूं। मैं खुद को एक्टर भी नहीं बोलूंगा। मैं किसी के बेटी हूं, मां हो सकती हूं कुछ भी हो सकती हूं। मुझे ये लेबल से दिक्कत है। लोग पता नहीं क्यों आपको लेबल देने की कोशिश करता हूं।
उरी के बाद हरलीन से हुआ था ब्रेकअप
उरी के बाद हरलीन और विक्की का ब्रेकअप हो गया था। हरलीन का कहना था कि उरी के सक्सेस के बाद विक्की का बर्ताव काफी बदल गया था। वो उनसे दूर हो गए और उसके बाद उनके पास कभी लौटकर वापस नहीं आए। हरलीन से ब्रेकअप के दौरान विक्की की नजदीकियां भूमि पेडनेकर से बढ़ी थी। भूमि से नजदीकियां बढ़ने के बाद हरलीन से ब्रेकअप हो गया था। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल की बैड न्यूज हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।
