Hardik Pandya and Ananya Pandey: हार्दिक पंड्या और नतासा स्टैनकोविक का तलाक हो गया है। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट करते हुए इस बात की घोषणा कर दी है। दोनों के अलग होने की चौंकाने वाली खबर ने सोशल मीडिया पर सैलाब ही ला दिया है। इस बीच अब इंटरनेट पर अनन्या पांडे और क्रिकेटर का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का है जिसमें एक्ट्रेस और क्रिकेटर साथ में एन्जॉय करते और डांस करते नजर आ रहे हैं।
Hardik Pandya and Ananya Pandey Follows Each Other
यह भी पढ़ें- चांदनी के साथ हाथों में हाथ डाले नजर आए Ishaan Khattar, बेबी डॉल के साथ जोड़ी देख जल रही होंगी पुरानी गर्लफ्रेंड
इस वायरल वीडियो के बाद फैंस तुरंत ही अनन्या और हार्दिक की जोड़ी को लेकर बात करने लगे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं अब सोशल मीडिया पर एक और खबर वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि हार्दिक और अनन्या एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी करने लगे हैं, आइए यहां इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
हार्दिक पंड्या और नतासा स्टेनकोविक के अलग होने की खबरों ने सोशल मीडिया पर फैंस को हैरान कर दिया है। साल 2020 में शादी के बंधन में बंधे इस कपल ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बयान देकर अलग होने की अफवाहों की पुष्टि की है। हालांकि अलग होने के बावजूद, उन्होंने अपने बेटे अगस्त्य की साथ में परवरिश करने की बात की है। इस खुलासे के बीच, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में हार्दिक के इस वीडियो ने सभी का अटेंशन खींच लिया है। यह भी दावा किया जा रहा था कि अनन्या पांडे और आदित्य राय कपूर का ब्रेकअप हो गया है। अब हार्दिक और अनन्या के लिंकअप की खबरें सामने आने लगी हैं।
