बॉलीवुड

Hardik-Natasa Divorce: हार्दिक पर टूटा दुखों का पहाड़ किया तलाक का ऐलान, सब छोड़ सर्बिया पहुंचीं नताशा

Hardik-Natasa Divorce: नताशा स्तांकोविक और स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का तलाक हो गया है। हाल ही सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने इस बात की जानकारी दी। इस खबर को सुनने के बाद फैंस को झटका लगा है।

Image

Natasa Stankovic and Hardik Pandya

Hardik-Natasa Divorce: नताशा स्तांकोविक और स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा हो रही है। हाल ही हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर अपने तलाक की जानकारी फैंस को दे दी है। इस ख़बर को सुनकर फैंस को झटका लगा है। नताशा स्तांकोविक और स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या को लेकर फैंस बहुत दिनों से कयास लगा रहे थे कि कपल की राहें अलग हो गई है। अब क्रिकेटर ने इस बात पर विराम लगा दिया है और इस बात का ऐलान कर दिया है। सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) आपसी सहमति से अलग हो गए हैं।

कमेंट्स सेक्शन किया ऑफ

रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल 2024 के पहले से ही दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं था। साथ ही भारत के जीत पर नताशा ने कोई स्टोरी या पोस्ट शेयर भी नहीं की थी। हार्दिक और नताशा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर फैंस को जानकारी दी है। साथ ही कमेंट्स सेक्शन को ऑफ कर दिया है।

नताशा ने शेयर किया पोस्ट

पोस्ट शेयर करते हुए नताशा स्तांकोविक ने लिखा है कि '4 साल साथ रहने के बाद मैंने और हार्दिक ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमने साथ मिलकर अपना बेस्ट प्रयास किया और अपना बेस्ट दिया और हमें विश्वास है कि यह हम दोनों के लिए सबसे अच्छा है। हमारे लिए यह एक कठिन निर्णय था क्योंकि हमने साथ मिलकर आनंद, आपसी सम्मान और साथ का आनंद लिया। जैसे-जैसे हमारा परिवार बढ़ता गया।'

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article