Bollywood Stars Wishes Happy Dussehra 2025 : आज इंडिया में विजयदशमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बुराई पर अच्छाई की जीत का ये त्योहार बड़े ही हर्षउल्लास के साथ मनाया जाता है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक हर कोई इस त्योहार को धूमधाम से मनाता है। इस मौके पर सभी स्टार्स अपने फैंस को और इंडिया के लोगों को बधाई दे रहे हैं। बिग बी अमिताभ बच्चन से लेकर रामायण के मेकर्स तक इन स्टार्स ने फैंस को दशहरे की बधाई देते हुए पोस्ट किया। रामायण के मेकर्स ने भी अपने फैंस को भगवान राम की रावण पर जीत की बधाई दी है।
Image Source: Twitter( x)
अक्षय कुमार( Akshay Kumar) ने बधाई देते हुए एक्स हैंडल पर पोस्ट किया। अक्षय ने लिखा, "आप सभी को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं! हमेशा सच्चाई और अच्छाई के रास्ते पर चलते रहें।" बिग बी अमिताभ बच्चन( Amitabh Bachchan) ने भी एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुयए लिखा, "टी 5519(iv) - दशहरे के पावन अवसर पर, अनेक अनेक शुभकामनाएं, जय श्री राम।"
बॉर्डर 2 अभिनेता सनी देओल( Sunny Deol) ने पोस्ट करते हुयए लिखा, सनी देओल ने कहा, "इस दशहरे पर, आइए अपने भीतर की नकारात्मकता को जलाकर दया, साहस और करुणा से प्रकाश करें। दशहरा की शुभकामनाएँ।"
रणदीप हुड्डा ( Randeep Hooda) पोस्ट करते हुए कहा "इस शुभ दिन पर, आइए याद रखें: बुराई भले ही शक्तिशाली दिखती हो, लेकिन वह कभी टिकती नहीं। अच्छाई और सच्चाई हमेशा अपना रास्ता खोज ही लेती है। दशहरा की शुभकामनाएँ।"
सिंघम अगेन अभिनेता अजय देवगन ( Ajay Devgan) ने पोस्ट करते हुयए लिखा, "साहस, सच्चाई और अच्छाई का प्रकाश आपको सदैव मिलता रहे। शुभ दशहरा" ।
अनुपम खेर( Anupam Kher) ने अपने फैंस को दशहरे की बधाई दी है, ""आप सभी को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई! प्रभु राम की कृपा आप पर सदैव बनी रहे! जय श्री राम! दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।"
द वर्ल्ड ऑफ रामायण ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा है, "रामायण की टीम की तरफ से आप सभी को दशहरा की बधाई"।
