बॉलीवुड

Happy Dussehra 2025 : रामायण के मेकर्स से लेकर सनी देओल तक इन स्टार्स ने खास अंदाज में दी विजयादशमी की बधाई, देखें क्या लिखा

Bollywood Stars Wishes Happy Dussehra 2025 : आज दशहरे के मौके पर बिग बी अमिताभ बच्चन से लेकर रामायण के मेकर्स तक इन स्टार्स ने फैंस को दशहरे की बधाई देते हुए पोस्ट किया। रामायण के मेकर्स ने भी अपने फैंस को भगवान राम की रावण पर जीत की बधाई दी है।

Image

Image Source: Twitter( x)

Bollywood Stars Wishes Happy Dussehra 2025 : आज इंडिया में विजयदशमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बुराई पर अच्छाई की जीत का ये त्योहार बड़े ही हर्षउल्लास के साथ मनाया जाता है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक हर कोई इस त्योहार को धूमधाम से मनाता है। इस मौके पर सभी स्टार्स अपने फैंस को और इंडिया के लोगों को बधाई दे रहे हैं। बिग बी अमिताभ बच्चन से लेकर रामायण के मेकर्स तक इन स्टार्स ने फैंस को दशहरे की बधाई देते हुए पोस्ट किया। रामायण के मेकर्स ने भी अपने फैंस को भगवान राम की रावण पर जीत की बधाई दी है।

अक्षय कुमार( Akshay Kumar) ने बधाई देते हुए एक्स हैंडल पर पोस्ट किया। अक्षय ने लिखा, "आप सभी को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं! हमेशा सच्चाई और अच्छाई के रास्ते पर चलते रहें।" बिग बी अमिताभ बच्चन( Amitabh Bachchan) ने भी एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुयए लिखा, "टी 5519(iv) - दशहरे के पावन अवसर पर, अनेक अनेक शुभकामनाएं, जय श्री राम।"

बॉर्डर 2 अभिनेता सनी देओल( Sunny Deol) ने पोस्ट करते हुयए लिखा, सनी देओल ने कहा, "इस दशहरे पर, आइए अपने भीतर की नकारात्मकता को जलाकर दया, साहस और करुणा से प्रकाश करें। दशहरा की शुभकामनाएँ।"

रणदीप हुड्डा ( Randeep Hooda) पोस्ट करते हुए कहा "इस शुभ दिन पर, आइए याद रखें: बुराई भले ही शक्तिशाली दिखती हो, लेकिन वह कभी टिकती नहीं। अच्छाई और सच्चाई हमेशा अपना रास्ता खोज ही लेती है। दशहरा की शुभकामनाएँ।"

सिंघम अगेन अभिनेता अजय देवगन ( Ajay Devgan) ने पोस्ट करते हुयए लिखा, "साहस, सच्चाई और अच्छाई का प्रकाश आपको सदैव मिलता रहे। शुभ दशहरा" ।

अनुपम खेर( Anupam Kher) ने अपने फैंस को दशहरे की बधाई दी है, ""आप सभी को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई! प्रभु राम की कृपा आप पर सदैव बनी रहे! जय श्री राम! दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।"

द वर्ल्ड ऑफ रामायण ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा है, "रामायण की टीम की तरफ से आप सभी को दशहरा की बधाई"।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article