Hamare Baarah Twitter Review: अन्नू कपूर ने 'हमारे बारह' में दिया 100%, लोग बोले- ' इसमें हिंदू मुस्लिम कुछ नहीं है'

Annu Kapoor film Hamare Baarah Twitter Review: अन्नू कपूर की फिल्म हमारे बारह आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस मूवी में अन्नू कपूर की एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आई है।

बॉलीवुड स्टार अन्नू कपूर की फिल्म हमारे बारह को लेकर काफी दिनों से चर्चा हो रही है। इस मूवी की रिलीज पर कोर्ट ने रोक लगा दी थी। हालांकि बीते दिनों बॉम्बे हाईकोर्ट ने कुछ बदलावों के साथ रिलीज करने की अनुमति दे दी थी। अब 21 जून यानी आज ये मूवी बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। अन्नू कपूर की फिल्म हमारे बारह रिलीज होते ही ट्विटर पर छा गई है। इस मूवी पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं हमारे बारह को देखने के बाद लोग क्या कह रहे हैं।

annu kapoor

हमारे बारह को लेकर लोगों ने कही ये बात

अन्नू कपूर की फिल्म हमारे बारह विवादों में रही हैं इसलिए लोग इस मूवी के बारे में चर्चा कर रहे हैं। लोगों को पहले ये लग रहा था कि इसमें हिंदू मुस्लिम को लेकर बातें होंगी। पर फिल्म की कहानी इस बहुत अलग है। एक यूजर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'आंखे खोल देने वाली कहानी है...इसमें हिंदू मुस्लिम कुछ नहीं है.......अन्नू कपूर ने 100 प्रतिशत दिया है।' कुल मिलाकर लोगों को इस मूवी की कहानी पसंद आ रही है। एक्टिंग की बात करें तो इसमें अन्नू कपूर ने अपना जलवा बिखेर दिया है। उनकी अदाकारी की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।

End of Feed