Haiwaan First look: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म वेलकम टू द जंगल हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म जबरदस्त हिट हुई है। साल 2026 में अक्षय कुमार ने धांसू कमबैक किया है। उनकी फिल्म भूत बंगला और वेलकम टू द जंगल ने मोटी कमाई की है। अब सभी की नजरें उनकी फिल्म हैवान (Haiwaan) पर टिकी हुई है। खास बात तो ये है कि फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सैफ अली खान भी नजर आएंगे। इस बीच मेकर्स ने अक्षय कुमार और सैफ अली खान का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Haiwaan: 18 साल बाद बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है सैफ-अक्षय की जोड़ी, इस दिन दस्तक देगी फिल्म)
अक्षय-सैफ का खतरनाक लुक आया सामने (pic credit-instagram)
हैवान से सामने आया अक्षय और सैफ का लुक (pic credit-instagram)
हैवान से सामने आया अक्षय और सैफ का लुक
अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म हैवान के पोस्टर शेयर किए हैं। पोस्टर के साथ उन्होंने लिखा कि "हम दोनों में से एक सब कुछ देखता है और दूसरा कुछ भी नहीं छोड़ता।" पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहा है। रिलीज से एक दिन पहले भी अक्षय ने पोस्ट शेयर कर फर्स्ट लुक का इशारा दिया था। उन्होंने लिखा था, 'कल रात 8 बजे... और इस बार मजाक नहीं होगा।' फिल्म 'हैवान' में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर, सैयामी खेर और दिवंगत अभिनेता असरानी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। निर्देशक प्रियदर्शन ने पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि असरानी ने अपने निधन से सिर्फ पांच-छह दिन पहले इस फिल्म की शूटिंग की थी। उन्होंने कहा कि असरानी की लगभग पूरी शूटिंग पूरी हो चुकी थी और सिर्फ एक छोटा-सा सीन बाकी रह गया था। प्रियदर्शन ने बताया कि असरानी की तबीयत ठीक नहीं रहती थी और उन्हें कमर में दर्द था, इसलिए सेट पर उनके बैठने के लिए खास व्यवस्था की जाती थी।
कब रिलीज होगी हैवान
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'हैवान' एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है। कहा जा रहा है कि यह प्रियदर्शन की 2016 में आई मलयालम सुपरहिट फिल्म 'ओप्पम' का हिंदी रीमेक है। अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को देखने के लिए सभी लोग एक्साइटेड हैं।
