'बाढ़ के वक्त कहां थे', Gurmeet Choudhary ने फिल्म के लिए बिहार से मांगा सपोर्ट, भड़के लोगों ने लगाई फटकार

Gurmeet Choudhary Trolled: एक्टर गुरमीत चौधरी फिल्म तुम मेरे हो की रिलीज से पहले ही ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। गुरमीत का एक वीडियो देख लोगों का गुस्सा भड़क गया है।

Gurmeet Choudhary Trolled: टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में लगे हुए हैं। गुरमीत चौधरी ने टीवी के बाद साल 2015 में फिल्म खामोशियां से बॉलीवुड में कदम रखा था और अब उनकी नई फिल्म 'तुम मेरे हो' में रिलीज हो गई है। 23 अक्टूबर यानी शुक्रवार को गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय की फिल्म रिलीज हुई। फिल्म की रिलीज से ठीक एक दिन पहले गुरमीत चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में गुरमीत ने बिहार के लोगों से उनकी फिल्म को सपोर्ट करने के लिए कहा। गुरमीत अपने इस वीडियो के बाद खूब ट्रोल हो रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मसाज पार्लर तो...', ट्विटर अकाउंट सस्सेंड होने पर भड़कीं Kamya Panjabi, स्काउट OP-लव गिल की उड़ाईं धज्जियां

Gurmeet Choudhary

Gurmeet Choudhary (photo credit- instagram)

    गुरमीत चौधरी ने बिहार के लोगों से मांगा सपोर्ट

    गुरमीत ने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म रिलीज होने से पहले वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने बिहार के लोगों से फिल्म देखने की अपील करते हुए उनका साध देने के लिए कहा गया। गुरमीत ने कहा कि उन्होंने अपनी इस फिल्म को बनाने के लिए काफी मेहनत की है और अपनी कमाई लगाई है। अब उन्हें अपने लोगों के सपोर्ट की जरूरत है। इस मौके पर गुरमीत ने ये भरोसा जताया कि बिहार के लोग उनके सपोर्ट में आएंगे और उनकी फिल्म देखने थिएटर तक जाएंगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: काजी-अरिश्फा की दोस्ती से माही विज को लगी मिर्ची? स्काउट और यंग की दोस्ती में दिखा तनाव

      ट्रोल हुए गुरमीत चौधरी

      गुरमीत चौधरी ने इस वीडियो के जरिए लोगों का साथ मांगा था, लेकिन यही वीडियो उनके ट्रोलिंग की वजह बन गई। गुरमीत को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। लोगों ने एक्टर पर सवाल उठाए हैं। एक यूजर ने लिखा कि बिहार में इतनी समस्याएं आईं, बाढ़ आई और बिहार के लोगों को क्षेत्रीयता के नाम पर अपमान झेलना पड़ा, तब अभिनेता की आवाज कहीं सुनाई नहीं दी।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'अंकल, बिहार में आई बाढ़ के दौरान आप कहां थे?' तीसरे यूजर ने लिखा, 'जब महाराष्ट्र में भाषा के नाम बिहारी का अपमान किया जाता है। तब बिहार का ये बेटा क्यों चुप रहता है। आज तक किस-किस मुद्दे पर बिहार का साथ दिया है इस बेटे ने?' गुरमीत के पोस्ट इस तरह के कमेंट्स लगातार आ रहे हैं।

      ईशा मालवीय का डेब्यू

      बता दें कि गुरमीत चौधरी की फिल्म 'तुम मेरे हो' के जरिए ईशा मालवीय बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। ये ईशा की पहली फिल्म है। फिल्म का निर्देशन आशीष पांडा ने किया है और फिल्म की कहानी में रोमांस, दिल टूटने के दर्द और एक्शन का मेल देखने को मिलेगा। गुरमीत के लिए यह फिल्म खास है, क्योंकि वह इसमें अभिनय करने के साथ निर्माता की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

      End of Feed