Ulajh के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर Gulshan Devaiah ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'हिट फ्लॉप तो चलता रहता है'

जाह्नवी कपूर, रोशन मैथ्यू और गुलशन देवैया की फिल्म उलझ रिलीज हो गई है। फिल्म में जाह्नवी के काम को लोगों ने पसंद किया है। फिल्म ने 2 दिन में 2.85 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म की कमाई को लेकर एक्टर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म 'उलझ' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। फिल्म में जाह्नवी के साथ रोशन मैथ्यू और गुलशन देवैया मुख्य भूमिका में हैं। एक्ट्रेस की फिल्म को रिलीज हुए 2 दिन हुए है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करेगी। ये एक पॉलिटिक्ल ड्रामा मूवी है। फिल्म की कमाई को लेकर गुलशन देवैया ने अपना रिेएक्शन दिया है।

गुलशन ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर रिपोर्ट पर अपना रिएक्शन दिया है। एक्टर ने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, “संघर्ष वह नमक है जो सफलता का स्वाद चखता है। जो लोग संघर्ष को स्वीकार नहीं करते वे कभी भी कुछ भी सार्थक हासिल नहीं कर पाएंगे"।

End of Feed