Ground Zero New Poster: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इमरान हाशमी एक बार फिर चर्चा में हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'ग्राउंड जीरो' का नया पोस्टर सामने आया है, जिसमें वे एक जंग से तबाह हुई दीवार के सामने खड़े दिख रहे हैं। फिल्म में इमरान एक बीएसएफ डिप्टी कमांडेंट नरेंद्र नाथ दुबे की भूमिका में नजर आएंगे, और उनकी दमदार मौजूदगी इस पोस्टर में साफ झलक रही है। तो चलिए जानते हैं फिल्म के पोस्टर में और क्या-क्या खास है।
पोस्टर में दिखा इमरान का धांसू लुक
फिल्म 'ग्राउंड जीरो' से सामने आया इमरान हाशमी का लुक सोशल मीडिया पर छा गया है। नननननपोस्टर में इमरान का इंटेंस लुक देखकर लग रहा है कि वे इस बार कुछ अलग और जोरदार लेकर आ रहे हैं। उनके फैंस सोशल मीडिया पर फिल्म 'ग्राउंड जीरो' से सामने आए नए लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं। पोस्टर में दीवार पर लिखा एक संदेश "तुझे लाई यहां तेरी मौत है फौजी, कश्मीर का बदला लेगा गाजी" फिल्म की रोमांचक कहानी की ओर इशारा करता है। आपको बता दें कि फिल्म 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसे लेकर काफी बज बना हुआ है।
कब रिलीज होगा ट्रेलर
फिल्म 'ग्राउंड जीरो' के ट्रेलर को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है, जो 7 अप्रैल को रिलीज होने वाला है। ट्रेलर लॉन्च के लिए मेकर्स मुंबई में एक बड़े इवेंट का आयोजन करने जा रहे हैं, जिसमें असली हीरो नरेंद्र नाथ दुबे भी मौजूद होंगे। इस फिल्म में इमरान के साथ सई तम्हनकर, जोया हुसैन और मुकेश तिवारी जैसे सितारे अहम किरदार में दिखेंगे। इस फिल्म के अलावा इमरान के पास 'आवारापन 2' जैसी बड़ी फिल्में भी हैं, जो 2026 में रिलीज होगी। 'ग्राउंड जीरो' से सामने आए इमरान हाशमी के लुक के बारे में आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
