इस देश में चलता है शाहरुख खान के नाम का सिक्का, खबर पर झूम उठेंगे किंग खान के फैन

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 24, 2024, 02:52 PM IST

Shah Rukh Khan Gold Coin: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अपनी फिल्मों के अलावा एक खबर को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। क्या आपको पता है कि एक देश ऐसा है जहां शाहरुख खान के नाम का सिक्का चलता है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है। कब इस सिक्के को जारी किया गया था।

Shah Rukh Khan Gold Coin: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) साल 2024 में भले अभी तक अपनी कोई फिल्म न लेकर आए हो, लेकिन किंग खान इसके बाद भी खूब चर्चा हैं। शाहरुख खान का नाम कई फिल्मों से जोड़ा जा रहा है। शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान संग फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं। जिसको लेकर कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया के एक देश में शाहरुख खान के नाम का सिक्का चलता है। ये सिक्का सोने का है। तो चलिए पूरा

Shah Rukh Khan Gold Coin

Instagram

शाहरुख खान के नाम पर जारी हुआ सोने का सिक्का

शाहरुख खान इंडिया के साथ-साथ विदेशों में भी काफी फेमस हैं। शाहरुख खान की फिल्मों को बाहर देशों में भी काफी पसंद किया जाता है। शाहरुख खान को कोई देश अलग-अलग सम्मान दे चुके हैं। अब इसी बीच शाहरुख खान के लिए पेरिस ने कुछ खास किया है। शाहरुख खान के नाम पर फ्रांस में सोने का सिक्का जारी किया गया था। ये सिक्का पेरिस के फेमस ग्रेविन म्यूजियम जारी किया था। आपको बता दें ये सम्मान साल 2018 में दिया गया था। जिसके बाद किंग खान के फैंस काफी खुश नजर आए थे। अब ये खबर एक बार फिर चर्चा में आ गई है। आपको बता दें ऐसा सम्मान पाने वाले बॉलीवुड के अकेले स्टार हैं।

End of Feed