बॉलीवुड

इस देश में चलता है शाहरुख खान के नाम का सिक्का, खबर पर झूम उठेंगे किंग खान के फैन

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 24, 2024, 02:52 PM IST

Shah Rukh Khan Gold Coin: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अपनी फिल्मों के अलावा एक खबर को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। क्या आपको पता है कि एक देश ऐसा है जहां शाहरुख खान के नाम का सिक्का चलता है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है। कब इस सिक्के को जारी किया गया था।

Image

Instagram

Shah Rukh Khan Gold Coin: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) साल 2024 में भले अभी तक अपनी कोई फिल्म न लेकर आए हो, लेकिन किंग खान इसके बाद भी खूब चर्चा हैं। शाहरुख खान का नाम कई फिल्मों से जोड़ा जा रहा है। शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान संग फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं। जिसको लेकर कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया के एक देश में शाहरुख खान के नाम का सिक्का चलता है। ये सिक्का सोने का है। तो चलिए पूरा

शाहरुख खान के नाम पर जारी हुआ सोने का सिक्का

शाहरुख खान इंडिया के साथ-साथ विदेशों में भी काफी फेमस हैं। शाहरुख खान की फिल्मों को बाहर देशों में भी काफी पसंद किया जाता है। शाहरुख खान को कोई देश अलग-अलग सम्मान दे चुके हैं। अब इसी बीच शाहरुख खान के लिए पेरिस ने कुछ खास किया है। शाहरुख खान के नाम पर फ्रांस में सोने का सिक्का जारी किया गया था। ये सिक्का पेरिस के फेमस ग्रेविन म्यूजियम जारी किया था। आपको बता दें ये सम्मान साल 2018 में दिया गया था। जिसके बाद किंग खान के फैंस काफी खुश नजर आए थे। अब ये खबर एक बार फिर चर्चा में आ गई है। आपको बता दें ऐसा सम्मान पाने वाले बॉलीवुड के अकेले स्टार हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगे किंग खान

एक्टर शाहरुख खान इस खबर के अलावा अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी सुर्खियों में हैं। शाहरुख खान एक के बाद एक कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से धमाल मचाने वाले हैं। शाहरुख खान बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के साथ एक्शन फिल्म में दिखाई देंगे। तो वहीं बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) संग फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा भी किंग खान की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस हिलाने को तैयार हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article