बॉलीवुड

गोविंदा के अफेयर रूमर्स पर पत्नी सुनीता अहूजा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'जवानी में इंसान गलती करता है...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 9, 2025, 08:54 AM IST

Sunita Ahuja on Govinda Affair: एक्टर गोविंदा (Govinda) की वाइफ सुनीता अहूजा (Sunita Ahuja) ने अभी हाल ही में दिए इंटरव्यू में एक्टर के अफेयर रूमर्स पर खुलकर बात की। इस दौरान सुनीता अहूजा ने कई ऐसे खुलासे किए जिसने सबको हैरान कर के रख दिया। तो चलिए जानते हैं सुनीता अहूजा ने क्या कहा है।

Image

Image Source: Sunita Ahuja Instagram

Sunita Ahuja on Govinda Affair: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार गोविंदा (Govinda) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। गोविंदा की पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक के बाद एक खबरें सामने आती रहती हैं। अभी कुछ महीनों पहले गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा (Sunita Ahuja) के बीच अनबन की खबरें सामने आई थी, जिसने सबको हैरान कर दिया था। कई मीडिया रिपोर्ट्स में तो सुनीता अहूजा और गोविंदा के तलाक तक को लेकर खबर बताई गई थी। लेकिन कपल ने सारी खबरों को फर्जी बताया। अब इन सब के बीच सुनीता अहूजा ने गोविंदा को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। तो चलिए जानते हैं सुनीता अहूजा ने अपने पति गोविंदा को लेकर ऐसा क्या बोला है, जिसने सबको हैरान कर दिया।

सुनीता अहूजा ने गोविंदा के अफेयर पर कही ये बात

एक्टर गोविंदा एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह सुनीता अहूजा का अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है। पिंकविला को दिए इंटरव्यू में सुनीता ने अपनी शादी के बारे में खुलकर बताया और गोविंदा के साथ जिंदगी कैसी रही, ये भी शेयर किया। शादी के बाद गोविंदा की 'गलतियों' पर सुनीता बोलीं, 'खुद को संभाल के रखना चाहिए। जवानी में इंसान गलती करता है, मैंने भी की है, गोविंदा ने भी की है। जब उम्र हो जाती है, तब गलतियां करना शोभा नहीं देता। और क्यों करो, आपके पास सुंदर फैमिली है, बीवी है, सुंदर बच्चे हैं, तो क्यों? उनका सोचना अलग है। मेरा सोचना अलग। आज मैं जिंदा भी हूं ना, क्योंकि मुझे अपने बच्चों से बहुत प्यार है। मुझे लगता है कि मेरे बच्चे सिर्फ मुझे प्यार करें। देखो, वो (गोविंदा) हीरो हैं। मैं क्या बोलूं, बीवी लोगों से ज्यादा वो हीरोइन्स के साथ टाइम बिताते हैं। स्टार की बीवी बनने के लिए बहुत स्ट्रॉन्ग वुमन बनना पड़ता है। दिल पत्थर का बनाना पड़ता है। मुझे शादी के 38 साल लग गए ये समझने में। जवानी में पता नहीं था।' अंत में सुनीता अहूजा ने कहा कि 'मैंने तो पहले ही बता दिया था। गोविंदा बहुत अच्छा बेटा है, बहुत अच्छा भाई है, लेकिन पति नहीं। अगले जन्म तू मेरा बेटा बनकर पैदा होना, पति तो तू नहीं चाहिए। साथ जन्म तो भूल जाओ, ये जन्म ही काफी है।'

गोविंदा की वापसी की चल रही है तैयारी

एक्टर गोविंदा एक बार फिर से बॉलीवुड में वापसी की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक गोविंदा बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) में अहम रोल में नजर आने वाले हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article