Sunita Ahuja talk about Govinda Events: बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 गोविंदा( Govinda) अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। एक्टर बेशक फिल्म इंडस्ट्री से इन दिनों दूर हैं लेकिन अक्सर वह चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने अपने पति के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैसे गोविंदा की साधारण स्वभाव की वजह से लोग उन्हें लूट लेते हैं। सुनीता ने बताया कि कैसे लोग गोविंदा को बेवकूफ बना जाते हैं।
बीवी सुनीता ने बताया गोविंदा को काम के बदले नहीं मिलते पैसे
हाल ही में सुनीता आहूजा( Sunita Ahuja) अपनी बेटी टीना आहूजा( Tina Ahuja) के साथ हॉटरफ्लाई के इंटरव्यू में एक्टर गोविंदा के बारे में बात की। सुनीता ने बताया कि वह गोविंदा के सभी प्रोग्राम संभालती है। अभिनेत्री ने बताया कि गोविंदा बहुत दयालु स्वभाव के हैं, जिस वजह से लोग उनका फायदा उठाते हैं। उन्होंने दावा किया कि लोग अभिनेता को उनके कार्यक्रम में डांस और परफॉर्म करवाने के बावजूद उनकी फीस देने में आनाकानी करते हैं। सुनीता ने खुलासा किया कि वह हीरो नंबर 1 अभिनेता के काम की देखभाल करती थीं, और उनका मुख्य काम आयोजकों से पैसे लेना था।
इसलिए मुझे पता है कि बहुत से लोग उन्हें काम के लिए पैसे देने में देरी कर देते हैं। लेकिन एक्टर को इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, वह बहुत भोले हैं और पैसे न देने के बात पर कहते हैं कि शायद इवेंट सफल नहीं रहा होगा, और इसलिए वे उनका भुगतान रोके हुए हैं। लेकिन वह अपने पार्टनर की मेहनत को इस तरह बर्बाद नहीं होने देती। यही कारण है कि वह उनसे भिड़ जाती और बदले में कहती है, "ऐसा क्यों? 'तुमने डांस किया, है न? तुमने कड़ी मेहनत की! वो तुम्हें बेवकूफ बना रहा है, मुझे पता चल रहा है'।
