बॉलीवुड

सालों पुरानी दुश्मनी भूलाकर फिर दोस्त बने गोविंदा- डेविड धवन, यूजर्स बोले- बॉलीवुड में कुछ बड़ा होने वाला है...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 10, 2023, 02:14 PM IST

गोविंदा ने दिवाली पार्टी की लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इस फोटो में गोविंदा के साथ डेविड धवन नजर आ रहे हैं। एक्टर की ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। एक ऐसा समय था जब गोविंदा और डेविड धवन के रिश्ते में खट्टास आ गई थी और दोनों की 20 साल पुरानी दोस्ती टूट गई थी।

Image

Govinda and David Dhawan (credit pic: instagram)

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्टर ने अपने काम से इंडस्ट्री में अलग मुकाम हासिल किया है। एक्टर 80 और 90 के दशक में पॉपुलर एक्टर्स में से एक हुआ करते थे। उनके डांसिंग स्टाइल का कोई जवाब नहीं था। एक्टर की जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग ने हर किसी का दिल जीत लिया था। 90 के दशक में गोविंदा और डेविड धवन (David Dhawan) की जोड़ी ने इंडस्ट्री पर एकतरफा राज किया था। इस लिस्ट में आंखें, राजा बाबू, कुली नंबर वन, साजन चले ससुराल जैसी कई हिट फिल्में थी। लेकिन एक ऐसा समय आया जब दोनों की 20 साल दोस्ती टूट गई। लेकिन अब लग रहा है दोनों के बीच चीजे ठीक हो गई है।

गोविंदा ने हाल ही में डेविड धवन के साथ फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, 80 और 90 के दशक में मेरी दो बीवियां थी। एक सुनीता और एक डेविड।

गोविंदा ने डेविड संग शेयर की फोटो

एक्टर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि दोनों की दोस्ती हो गई है। फैंस इस बात से खुश है कि दोनों ने अपनी दुश्मनी को भूलाकर इस दिवाली पर दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। गोविंदा ने दिवाली पार्टी की कई तस्वीरें शेयर की है। एक्टर के पोस्ट पर सिद्धार्थ मल्होत्रा से लकेर वरुण धवन तक ने रिएक्ट किया है। आपको बता दें कि गोविंदा ने फिल्मों से दूरी बना ली है। वो अक्सर अपनी पत्नी संग इवेंट और पार्टीज में नजर आते हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article