गोली लगने की घटना पर Govinda ने दिया रिएक्शन, बोले-'आप लोगों के आशीर्वाद से मैं बिल्कुल ठीक हूं...'

Govinda First Reaction After Gun shot: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में गोली लग गई। एक्टर अस्पताल में भर्ती है। एक्टर इस समय बिल्कुल ठीक है। डॉक्टर्स ने उनके पैर की गोली निकाल दी है। एक्टर ने ठीक होते ही अपने फैंस के लिए खास मैसेज दिया है।

Govinda First Reaction After Gun shot: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को लेकर सुबह- सुबह दुखद खबर सामने आई। एक्टर को अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में गोली लग गई। एक्टर को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। एक्टर अब बिल्कुल ठीक हैं। एक्टर को गोली लगने की खबर सुनने के बाद से फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। इस समय एक्टर के साथ उनकी बेटी है। एक्ट्रेस की पत्नी अभी अस्पताल नहीं पहुंची है। एक्टर ने खुद इस घटना पर अपना रिएक्शन दिया है। गोविंदा ने अपने फैंस के लिए खास संदेश भेजा है। उन्होंने बताया कि वो ठीक है। ये भी पढ़ें- बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा को लगी गोली, घटना के बाद तुरंत हुए अस्पताल में भर्ती

Govinda

Govinda (credit pic: Instagram)

गोविंदा ने फैंस के लिए भेजा वॉयस नोट

एक्टर ने वॉयस नोट में कहा, नमस्कार, प्रणाम, मैं हूं गोविंदा, आप सब लोगों के आशीर्वाद और मां-बाप के आशीर्वाद, गुरु की कृपा की वजह से गोली लगी थी पर वो निकाल दी गई गै। मैं धन्यवाद देता हूं यहां के डॉक्टर्स का। आदरणीय डॉक्टर अग्रवाल जी का और आप सभी लोगों की प्रार्थना जो हैं, आप लोगों का धन्यवाद। प्रणाम।

End of Feed