Vicky Kaushal, Kiara Advani and Bhumi Pednekar Starrer 'Govinda Naam Mera': बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। विक्की के साथ ही अभिनेत्री कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने भी अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में एक खास जगह बना ली है। अब यह तीनो सुपरहिट एक्टर्स एक साथ, एक ही फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म का नाम है ‘गोविंदा नाम मेरा’ (Govinda Naam Mera)। इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं बल्कि डायरेक्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज किया जाने वाला है। अभी तक मेकर्स ने इस फिल्म के रिलीज की डेट फाइनल नहीं की है। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म दिसंबर के महीने में ही रिलीज होने वाली हैं।
Govinda Naam Mera Release Date
इस दिन रिलीज होगी ‘गोविंदा नाम मेरा’
विक्की कौशल की फिल्म गोविंदा नाम मेरा इसी साल रिलीज हो जाएगी, फिल्म की शूटिंग भी पिछले साल ही शुरू की गई थी। न्यूज पोर्टल पिंक विला की एक रिपोर्ट के अनुसार ‘गोविंदा नाम मेरा’ की रिलीज डेट मेकर्स ने फाइनल कर ली है। यह फिल्म 16 दिसंबर को OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। जिसको लेकर मेकर्स आधिकारिक घोषणा जल्द ही करने वाले हैं।
विक्की कौशल निभा रहे हैं हसबैंड ड्यूटी
इस समय विक्की कौशल अपनी पत्नी कैटरीना कैफ की फिल्म फोन भूत को भी प्रमोट करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस को फोन भून देखने के लिए कहा था और फिल्म को रिव्यू करते हुए जबरदस्त करार दिया था।
इस बीच, विक्की कौशल के अपनी आने वाली फिल्म में मेघना गुलज़ार की ‘सैम बहादुर’ और आदित्य धर की ‘द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा’ में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा, कियारा आडवाणी कार्तिक आर्यन के साथ समीर विद्वान की ‘सत्यप्रेम की कथा’ की शूटिंग में फिलहाल बिजी हैं, और राम चरण के साथ शंकर की ‘RC15’ में भी नजर आने वाली हैं। वहीं भूमि पेडनेकर भी आने वाले समय में अर्जुन कपूर के साथ अजय बहल की ‘द लेडी किलर’ और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ सुधीर मिश्रा की ‘अफवाह’ में नजर आएंगी।
