सुनीता आहूजा संग तलाक की खबरों के बीच गोविंदा के वकिल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'कोई केस नहीं है'

Govinda Lawyer Denies Divorce Rumours: बॉलीवुड स्टार गोविंदा और सुनीता आहूजा को लेकर ये खबर सामने आई है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सुनीता ने गोविंदा संग तलाक लेने के लिए अर्जी डाली है। इस रिपोर्ट से फैंस का दिल टूट गया है। इस बीच गोविंदा के वकिल मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी हुए सच्चाई बताई है।

Govinda Lawyer Denies Divorce Rumours: बॉलीवुड स्टार गोविंदा और सुनीता आहूजा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। ऐसी खबरें सामने आई है कि गोविंदा और सुनीता के रिश्ते में एक बार फिर से खटास आ गई है। सुनीता ने तो तलाक की अर्जी तक डाल दी है। सुनीता आहूजा और गोविंदा के फैंस काफी दुखी हो गए हैं। हालांकि इस बीच गोविंदा के वकिल ने चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने साफ कर दिया है कि गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच सबकुछ ठीक है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

govinda sunita (2)

Pic Credit: Sunita Ahuja (instagram)

गोविंदा के वकिल ने कही ये बात

बॉलीवुड स्टार गोविंदा के वकिल ने एनडीटीवी से बातचीत में बताया कि ये पुराना मामला है। उन्होंने कहा, 'कोई केस नहीं है सब सेटल हो रहा है ये सब लोग पुरानी चीजें उठा के डाल रहे है। अभी गणेश चतुर्थी आएगा, आपको सब साथ में नजर आएंगे...आप घर आना।' बता दें कि गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरें काफी समय से चल रही हैं। सुनीता ने पहले बताया था कि पिछले 12 साल से वे अपना जन्मदिन अकेले मनाती हैं। उन्होंने कहा कि गोविंदा के काम की वजह से दोनों अलग-अलग रहते हैं। हॉट्टरफ्लाई की रिपोर्ट के अनुसार सुनीता आहूजा ने 5 दिसंबर 2024 को बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी। कोर्ट ने गोविंदा को बुलाया, लेकिन वे मई 2025 में नोटिस मिलने के बाद ही कोर्ट पहुंचे। जून 2025 से कोर्ट की सलाह पर काउंसलिंग हो रही है।

सुनीता आहूजा का इंटरव्यू हुआ वायरल

बताते चलें कि सुनीता आहूजा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि उनसे ज्यादा गोविंदा को कोई दूसरा प्यार नहीं कर सकता है। सुनीता आहूजा ने कहा कि वो उन्हें अच्छे से समझती है। बता दें कि सुनीता आहूजा का ये इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है।

End Article
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यर...

End of Feed