बॉलीवुड

Govinda Health Update: गोविंदा को घर ले जाने के लिए अस्पताल पहुंची पत्नी सुनीता आहूजा, बोलीं 'साहब बच गए इससे ज्यादा खुशी...'

Govinda discharged from hospital: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के हीरो नं. 1 कुछ ही देर में अस्पताल से बाहर आएंगे और अपने फैंस से बात करेंगे। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अस्पताल पहुंच चुकी हैं और कुछ ही देर में डॉक्टर्स गोविंदा को डिस्टार्ज कर देंगे। सुनीता ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि गोविंदा घर जाने से पहले मीडिया से बात करेंगे।

Image

Govinda

Govinda discharged from hospital: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा को पैर में गलती से गोली लग जाने के बाद मुंबई स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गोविंदा का लगभग 3 दिनों तक इलाज चला और अब वो घर जाने के लिए तैयार हैं। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा कुछ देर पहले ही अस्पताल पहुंची हैं, जहां उन्होंने मीडिया से बात की है। सुनीता ने मीडिया को बताया है कि गोविंदा पहले से काफी ठीक हैं और कुछ ही देर में वो अस्पताल से घर की ओर रवाना होंगे। सुनीता ने मीडिया को गोविंदा की हेल्थ के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वो अब एकदम ठीक हैं और काफी अच्छे से रिकवर कर रहे हैं।

सुनीता आहूजा ने कहा, 'साहब को 12 या 12-30 तक अस्पताल से छुट्टी मिलेगी। साहब को मैं लेकर आऊंगी नीचे लेकिन पैर की वजह से वो खड़े नहीं हो सकते हैं। वो गाड़ी में ही आप सबसे बात करेंगे। मैं यहां उन्हें डिस्चार्ज कराने के लिए ही आई हूं। वो एकदम ठीक हैं। मुझे इस बात की खुशी है कि साहब बच गए हैं। इससे ज्यादा मैं क्या मांग सकती हूं। यह सबसे अच्छी फीलिंग है कि मेरे पति ठीक होकर घर जा रहे हैं। कुछ ही दिन बाद वो पहले जैसे डांस करेंगे। माता रानी की कृपा से साहब फिर से पहले जैसे काम शुरू कर देंगे।'

बताते चलें कि गोविंदा जब से अस्पताल में भर्ती हैं, तब से कई सारे बॉलीवुड कलाकार उनसे मिलने के लिए अस्पताल में जा चुके हैं। रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, शत्रुघ्न सिन्हा, आरती, कश्मीरा, जैकी भगनानी और डेविड धवन जैसे लोगों ने तुरंत अस्पताल में जाकर गोविंदा की हिम्मत बढ़ाई। डेविड धवन और गोविंदा के बीच में काफी समय से बोलचाल बंद थी लेकिन मुश्किल घड़ी में उन्होंने अपने हीरो नं. 1 के साथ खड़े होकर दोस्ती की नई परिभाषा गढ़ी है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article