बॉलीवुड

Govinda के भाई कीर्ति कुमार ने बताया पूरा सच, कहा 'वो केवल अपनी रिवॉल्वर चेक...'

Govinda Health Update: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के साथ से उनकी रिवॉल्वर फिसलने के बाद गोली चल गई थी। अब गोविंदा की हेल्थ पर उनके भाई कीर्ति कुमार (Kirti Kumar) ने बड़ा अपडेट किया है। उनके बताया कि गोविंदा अब ठीक हैं और अभिनेता के चाहने वालों का धन्यवाद करते हैं।

Image

Govinda's Brother on Actor Health Update.

Govinda Health Update: 90 के दशक के लोकप्रिय अभिनेता गोविंदा (Govinda) आज यानी 1 अक्टूबर की सुबह अपनी पत्नी सुनीता से मिलने के लिए कोलकाता जाने वाले थे। कोलकाता की ओर रवाना होने से पहले ही गोविंदा के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। अभिनेता आज घर से निकलने से पहले अपनी रिवॉल्वर की चेक कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता के हाथ से गन फिसल गई और अचानक गोविंदा के पैर पर गोली चल गई। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब गोविंदा के भाई कीर्ति कुमार ने मीडिया से बात करते हुए इस हादसे का पूरा सच बताया है।

कीर्ति कुमार ने हॉस्पिटल के बाहर मीडिया से बात करते हुए गोविंदा की हेल्थ पर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे गोविंदा के साथ यह हादसा हुआ। कीर्ति कुमार ने कहा कि वो अपनी रिवॉल्वर को चेक कर रहे थे तभी वो उनके हाथ से गिर गई। गन गिरते ही उसमें से गोली चल पड़ी। इसके बाद तुरंत कुछ लोगों ने गोविंदा को क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती कराया। कीर्ति कुमार ने गोविंदा के सभी चाहनेवालों और फैन्स को उनके लिए प्रार्थना करने के लिए धन्यवाद भी दिया।

रिपोर्ट्स की मानें तो गोविंदा इस समय खतरें से बाहर हैं। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल जाएगी। गोविंदा की खबर सुनने के बाद उनके भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी और एक्ट्रेस कश्मीरा शाह अभिनेता से मिलने हॉस्पिटल पहुंची थीं। गोविंदा ने भी एक स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया कि वो ठीक हैं और गोली निकाल दी गई है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article