Govinda Health Update: परिवार के सदस्य ने बताया कैसी है गोविंदा की तबीयत? बोले-'उन्हें बहुत गहरी चोट आई है...'

Govinda Health Update: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को अपनी ही लाइसेंस गन से पैर में गोली लग गई। एक्टर इस समय अस्पताल में भर्ती हैं और बिल्कुल ठीक है। एक्टर के करीबी ने बताया कि अब उनकी तबीयत कैसी है। उन्होंने बताया कि उन्हें गहरी चोट आई है। लेकिन भगवान की कृपा से वो ठीक है।

Govinda Health Update: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को लेकर सुबह- सुबह दुखद खबर सामने आई है। एक्टर को अपने ही रिवॉल्वर से पैर में गोली लग गई। गोली लगने की वजह से एक्टर के पैर से काफी खून बहने लगा। एक्टर को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टर्स ने उनके पैर से गोली निकाल दी है। वो बिल्कुल ठीक हैं। इस खबर को जानने के बाद से उनके चाहने वाले जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। एक्टर से मिलने उनके परिवार वाले अस्पताल पहुंचे रहे हैं। एक्टर के करीबी ने बताया कि अब उनकी तबीयत कैसी है। ये भी पढ़ें-गोली लगने की घटना पर Govinda ने दिया रिएक्शन, बोले-'आप लोगों के आशीर्वाद से मैं बिल्कुल ठीक हूं...'

govinda

Govinda (credit Pic: Instagram)

गोविंदा के करीबी ने कहा, उन्हें बहुत गहरी चोट लगी हैं। गोविंदा ने उनसे कहा, बेटा बजंरग बली की कृपा से बला टल गई है। वो अब ठीक है। एक्टर के साथ इस समय अस्पताल में उनकी बेटी हैं।

End of Feed