Govinda Firing Incident: 04 अक्टूबर को इतने बजे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होंगे गोविंदा, पत्नी सुनीता आहूजा ने दिया बड़ा अपडेट

Govinda Firing Incident: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने हाल ही में अपने पति के हेल्थ अपडेट पर नई जानकारी मीडिया के साथ शेयर की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें 01 अक्टूबर को एक्टर के पैर में गोली लग गई थी, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था।

Govinda Firing Incident: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने हाल ही में अपने पति के हेल्थ अपडेट पर नई जानकारी मीडिया के साथ शेयर की है। बता दें सुनीता आहूजा ने हाल ही में बताया कि कल यानी 04 अक्टूबर को उनके पति गोविंदा को 12 से 1 बजे के बीच हॉस्पिटल से डिस्चार्ज करवाकर घर ले जाया जाएगा। अब सुनीता आहूजा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Govinda Firing Incident

Govinda Firing Incident

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें सुनीता आहूजा बोल रही हैं कि 'सर का तबियत एकदम फर्स्ट क्लास है। कल 12 या 1 बजे के बीच सर को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। आप लोगों की दुआओं की वजह से सर बहुत जल्दी ठीक हो गए हैं। आप लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद। आज नवरात्रि के पहले दिन सर की ड्रेसिंग भी बदली गई है। आप सभी कल सर से ज़रूर मिलेंगे। जय माता दी। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस के बीच काफी खुशी है और वो एक्टर को देखने का इंतजार कर रहे हैं।

End of Feed