बॉलीवुड

Govinda Firing Incident: 04 अक्टूबर को इतने बजे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होंगे गोविंदा, पत्नी सुनीता आहूजा ने दिया बड़ा अपडेट

Govinda Firing Incident: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने हाल ही में अपने पति के हेल्थ अपडेट पर नई जानकारी मीडिया के साथ शेयर की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें 01 अक्टूबर को एक्टर के पैर में गोली लग गई थी, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था।

Image

Govinda Firing Incident

Govinda Firing Incident: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने हाल ही में अपने पति के हेल्थ अपडेट पर नई जानकारी मीडिया के साथ शेयर की है। बता दें सुनीता आहूजा ने हाल ही में बताया कि कल यानी 04 अक्टूबर को उनके पति गोविंदा को 12 से 1 बजे के बीच हॉस्पिटल से डिस्चार्ज करवाकर घर ले जाया जाएगा। अब सुनीता आहूजा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें सुनीता आहूजा बोल रही हैं कि 'सर का तबियत एकदम फर्स्ट क्लास है। कल 12 या 1 बजे के बीच सर को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। आप लोगों की दुआओं की वजह से सर बहुत जल्दी ठीक हो गए हैं। आप लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद। आज नवरात्रि के पहले दिन सर की ड्रेसिंग भी बदली गई है। आप सभी कल सर से ज़रूर मिलेंगे। जय माता दी। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस के बीच काफी खुशी है और वो एक्टर को देखने का इंतजार कर रहे हैं।

क्या था मामला

बॉलीवुड के फेमस एक्टर गोविंदा को 01 अक्टूबर को पैर में गोली लग गई थी। एक्टर बड़े हादसे का शिकार हो गए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसके बाद एक्टर की एक बड़ी सर्जरी हुई है। अब एक्टर जल्द ही डिस्चार्ज होने वाले हैं। बता दें गोली उनके घुटने के 2 इंच नीचे जा घुसी थी। जिससे गोली चल गई साथ ही वो रिवॉल्वर करीब 20 साल पुरानी थी। एक्टर के साथ ये हादसा सुबह करीब 4:45 बजे हुआ था जब एक्टर कोलकाता के लिए रवाना हो रहे थे। एक्टर से मिलने बॉलीवुड के कई सितारे आ रहे हैं। अब फैंस गोविंदा को देखना का इंतजार कर रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article