बॉलीवुड

Ghoomer Movie Twitter Review: दर्शकों के दिल को छू गई अभिषेक-सैयामी की फिल्म, दमदार कहानी ने किया इंप्रेस

Ghoomer Movie Twitter Review in Hindi: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की मूवी 'घूमर' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। खास बात तो यह है कि फिल्म की दमदार कहानी और सितारों की जबरदस्त एक्टिंग ने दर्शकों के दिलों को जीत लिया है। ट्विटर पर भी 'घूमर' की जमकर तारीफ हो रही है।

Image

'घूमर' मूवी ट्विटर रिव्यू

Ghoomer Movie Twitter Review in Hindi: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की मूवी 'घूमर' (Ghoomer) बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने अभिषेक बच्चन जहां कोच पैडी के किरदार में दिखाई दिये हैं तो वहीं सैयामी खेर ने अनीना की भूमिका निभाई है। अभिषेक बच्चन की 'घूमर' किसी को भी अपने सपनों के लिए प्रेरित करने के लिए काफी है। मूवी सिखाती है कि लाख अड़चनों के बाद भी इंसान को अपने सपनों के प्रति हार नहीं माननी चाहिए। खास बात तो यह है कि 'घूमर' की कहानी से दर्शक भी खूब इंप्रेस नजर आ रहे हैं। ट्विटर पर अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की मूवी की जमकर तारीफ हो रही है।

'घूमर' (Ghoomer) को लेकर लोगों के ट्वीट देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म की कहानी उनके दिल को छू गई है। इतना ही नहीं, 'घूमर' में अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की एक्टिंग ने भी दर्शकों को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बता दें कि अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर के अलावा मूवी में शबाना आजमी और अंगद बेदी ने भी अहम भूमिका अदा की है।

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और सैयामी खेर की 'घूमर' पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा, "फिल्म की कहानी असल कहानी से प्रेरित है। कहानी प्रेरणा देने वाली है, साथ ही इसका निर्देशन भी अच्छा है। अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की परफॉर्मेंस भी अच्छी है। क्रिकेट लवर्स के साथ बाकी दर्शकों को भी मूवी पसंद आएगी।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "घूमर' प्रेरणा देने वाली मूवी है, जिसे जरूर देखना चाहिए। फिल्म खासतौर पर क्रिकेट लवर्स के लिए है। सैयामी खेर और अभिषेक बच्चन ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है।"

'घूमर' की तारीफ करने वाले यहीं नहीं रुके। एक यूजर ने लिखा, "अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर ने आर बाल्की की फिल्म में जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है।" बता दें कि 'घूमर' में अमिताभ बच्चन ने कैमियो किया है, जिसने फिल्म में चार चांद लगा दिये हैं।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article