Ganapath Trailer Twitter Reaction: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर टाइगर श्रॉफ ने अपनी फिल्मों के जरिए सबका दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) अपनी धांसू मूवी के साथ एक बार फिर से पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। दरअसल, टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म 'गणपत' (Ganapath) दशहरे पर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। मूवी का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है, जिसे देख फैंस की आंखें भी खुली कि खुली रह गईं। खास बात तो यह है कि 'गणपत' के ट्रेलर पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: शाहरुख और अजय के साथ पान मसाला के विज्ञापन में फिर दिखे अक्षय कुमार, भड़के फैंस ने लगाई क्लास
'गणपत' (Ganapath) के ट्रेलर में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff)के साथ-साथ कृति सेनन का एक्शन अवतार भी देखने लायक रहा। वहीं दूसरी ओर अमिताभ बच्चन ने भी अपने अवतार से एक बार फिर फैंस को चौंकाकर रख दिया है। 'गणपत' के ट्रेलर में यह भी देखने को मिला कि टाइगर श्रॉफ कैसे गुड्डू से गणपत बनकर लौटते हैं और विलेन की बैंड बजा देते हैं। यू-ट्यूब पर जहां अभी तक 'गणपत' के ट्रेलर को एक लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं दूसरी ओर ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फैंस इसकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।
'गणपत' (Ganapath) के ट्रेलर की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा, "गणपत का ट्रेलर पूरी तरह से एक्शन से भरा हुआ है। इसमें विजुअल और वीएफएक्स दोनों ही कमाल के हैं। बॉक्सिंग अवतार में टाइगर जबरदस्त लग रहे हैं। कृति सेनन का एक्शन अवतार और अमिताभ बच्चन का लुक भी रोचक है।" वहीं दूसरे यूजर ने 'गणपत' के ट्रेलर की तारीफ में लिखा, "आप इस तथ्य को नकार नहीं सकते हैं कि मूवी बहुत ही रोचक है और टाइगर श्रॉफ की बाकी फिल्मों से काफी ज्यादा अलग है।" एक यूजर ने 'गणपत' के डायलॉग को रिक्रिएट करते हुए लिखा, "आ रहा है गणपत दुश्मनों की बजाने, तैयार रहना।"
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
