बॉलीवुड

Shah Rukh- Ajay के साथ विमल के एड में फिर दिखे अक्षय कुमार, भड़के यूजर्स ने एक्टर की लगाई क्लास

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 9, 2023, 04:57 PM IST

अक्षय कुमार एक बार फिर विमल के विज्ञापन में शाहरुख खान और अजय देवगन के साथ नजर आए है। एक्टर को विमल के विज्ञापन में देखकर यूजर्स काफी भड़क गए है। लोग एक्टर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि एक्टर ने अपना वादा तोड़ा है।

Image

Akshay Kumar in vimal Ad (credit pic: instagram)

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay kumar) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक्टर एक बार फिर पान मसाला विमल के विज्ञापन में नजर आए। एक्टर को इससे पहले भी विमल के एड में देखा गया था। एक्टर को विमल के एड में देखने के बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था। एक्टर ने बाद में लोगों से माफी मांगते हुए कहा था कि वो इस तरह की चीजों को सपोर्ट नहीं करेंगे। एक्टर ने अपने फैंस से वादा किया था कि वो भविष्य में इस तरह के विज्ञापन नहीं करेंगे। लोग अक्षय को अपना रोल मॉडल मानते हैं।

एक्टर का नया एड सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। अक्षय, शाहरुख और अजय देवगन के साथ विमल के नए एड में दिखाई दे रहे हैं। एक्टर का विज्ञापन सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग एक्टर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स एक्टर को खरी-खोटी सुना रहे हैं।

विमल के विज्ञापन में फिर दिखे अक्षय

विमल के विज्ञापन में शाहरुख और अजय एक साथ गाड़ी में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। दोनों अपने दोस्त को बुलाने के लिए घर के नीचे आते हैं। शाहरुख अक्षय को आवाज लगाते हैं लेकिन वो हेडफोन लगाकर गाना सुनते हुए नजर आ रहे हैं। शाहरुख अक्षय को बाहर बुलाने के लिए बॉल मारते हैं। उनके घर का शीशा टूटा जाता है। घर की खिड़की पर सौंदर्या शर्मा दिखाई देती हैं। तभी अजय के साथ मैं बुलाता हूं। अक्षय विमल की खुशबू से नीचे आ जाते हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article