Ganapath Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्टरटाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की मूवी गणपथ (Ganapath) बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गई है। फिल्म ने रिलीज के 4 दिनों के भीतर ही दम तोड़ दिया है, लम्बे वीकेंड का बावजूद फिल्म की कमाई बेहद निराशाजनक रही है। अभी तक एक भी दिन गणपत ने डबल डिजिट में कमाई नहीं की है। टाइगर, कृति और अमिताभ बच्चन स्टारर इस फिल्म को फैंस ने नकार दिया है। मूवी की कहानी और स्क्रीनप्ले दोनों ही काफी बोरिंग हैं।
यह भी पढ़ें- Ganapath, Yaariyan 2 Movie Review: गणपत ने की यारियां 2 छुट्टी, टाइगर श्रॉफ के एक्शन को मिले पूरे नंबरॉ
टाइगर का वही पुराना एक्शन अब दर्शकों को एंटरटेन नहीं कर पा रहा है। वॉर की सक्सेस के बाद टाइगर अपने दम पर एक भी हिट मूवी नहीं दे पा रहे हैं। गणपत ने चोथे दिन बॉक्स ऑफिस पर काफी खराब कलेक्शन किया है। मूवी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
चौथे दिन धराशायी हुई टाइगर की गणपत
शुरुआती बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एडवांस बुकिंग रिपोर्ट पर नजर डालते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि टाइगर और कृति स्टारर गणपत चौथे दिन लगभग 1.3 करोड़ की कमाई कर सकती है। फिल्म ने रविवार को 7 करोड़ का कलेक्शन किया था। भारी भरकम स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म के कमाई डबल डिजिट में भी नहीं हो सकी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई है। अब टाइगर को जल्द से जल्द एक हिट मूवी की तलाश है।
